September 30, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

रामगढ़ महाविद्यालय में अभिविन्यास एवं तिरंगा रैली का हुआ आयोजन

0
1004945924
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

भवाली /रामगढ़ नैनीताल। राजकीय महाविद्यालय रामगढ़ में अभिविन्यास कार्यक्रम किया गया। जिसमें नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय से साक्षात्कार कराया गया। महाविद्यालय का पठन-पाठन, शिक्षकेतर गतिविधियां , छात्रवृत्ति , क्रीडा गतिविधियां,
शिक्षक अभिभावक संघ ,रेड क्रॉस सोसाइटी, एंटी ड्रग प्रकोष्ठ, समर्थ, पुस्तकालय, वाचनालय राष्ट्रीय सेवा योजना ,उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय अध्ययन केंद्र संबंधी गतिविधियों को प्राध्यापकों के द्वारा सविस्तार बताया गया ।विगत वर्षों की आख्या डा नीमा पंत एवं
डा हरेश राम ने पीपीटी प्रस्तुतीकरण के माध्यम से प्रस्तुत की ।
कार्यक्रम का आगाज प्राचार्य प्रोफेसर नगेंद्र द्विवेदी एवं प्रोफेसर विमला सिंह ने दीप प्रज्वलन से किया। संस्कृत प्राध्यापिका डॉ श्वेता विश्नोई ने मंत्रो के उच्चारण से सदन को देवमय बनाया। इससे पूर्व तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय परिसर से रामगढ़ बाजार में तिरंगा रैली निकाली गई । छात्र-छात्राओं के द्वारा भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयकारों से संपूर्ण रामगढ़ गुंजायमान हो गया । संपूर्ण बाजार तिरंगे के समुद्र सा प्रतीत हो रहा था । छात्र-छात्राओं का जोश चरम पर रहा ।
रैली का नेतृत्व प्रोफेसर नगेंद्र द्विवेदी द्वारा किया गया ।
इस अवसर पर प्राचार्य जी ने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि छात्र-छात्राओं को अनुशासन के साथ-साथ समय की कीमत को समझना होगा तभी उनका भविष्य उज्जवल बनेगा।
डॉ विमला सिंह ने छात्र-छात्राओं को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
धन्यवाद प्रस्ताव डॉ निर्मला रावत के द्वारा प्रेषित किया गया। कार्यक्रम का संचालन संयोजक डॉ हरीश चंद्र जोशी के द्वारा किया गया ।
इस अवसर पर कार्यालय प्रमुख कविंद्र प्रसाद , दीप्ती, कुंदन नाथ, गणेश बिष्ट, कमलेश सहित स्नातक प्रथम सेमेस्टर के सभी छात्र-छात्राएं एवं वरिष्ठ छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहे। जिनमें मुख्य रूप से खुशबू, सचिन, गरिमा, प्रकाश ,मयंक, निशा ,अभिलाषा, विशाखा, काजल ,करण, माही ,दीक्षा, हिमानी, प्रियंका सहित सैकड़ो छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *