September 30, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय पर्यावरण संस्थान

0
1004945658
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

कोसी कटारमल के निदेशक ,शिक्षाविद डॉ इंद्र दत्त भट्ट ने किया पौधारोपण

नैनीताल। सरोवर नगरी में कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर वनस्पति विज्ञान विभाग के मिशन ग्रीन में भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय पर्यावरण संस्थान कोसी कटारमल के निदेशक ,शिक्षाविद एवं शोधार्थी डॉ इंद्र दत्त भट्ट शामिल हुए। इस दौरान डॉ भट्ट ने विभाग में देवदार , पदम, बुरांस, बांज, बेडू के पौधे रोपे । इस अवसर पर डॉ भट्ट ने कहा कि हरित धरती हमारी सकारात्मकता का प्रतीक है। जलवायु परिवर्तन को कम करने में हरित पृथ्वी ही कारगर है। डॉ भट्ट ने कहा कि कहा कि हर देश का नागरिक पौधे लगाने का श्रेष्ठ कार्य कर पर्यावरण में योगदान करे। विभागाध्यक्ष प्रॉफ ललित तिवारी ने मिशन ग्रीन जीवन का श्रेष्ठ सकारात्मक एवं जीवन की विशालता को दिखाता है ।इसलिए पौधे लगा मानवीय कर्त्तव्य है। पौधे रेंज ऑफिसर आनंद पल आर्य द्वारा उपलब्ध कराए गए । डॉ भट्ट को शॉल उड़ाकर तथा प्रतीक चिन्ह भेट कर सम्मानित किया गया । पौधारोपण पर संस्थान के एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर संजीद ,वानिकी के विभागाध्यक्ष प्रॉफ आशीष तिवारी ,प्रॉफ सुषमा टम्टा , प्रॉफ अनिल बिष्ट , डॉ नवीन पांडे ,मोहित ,लीला , विशाल , शीतल कोरंगा ,भावना पांडे ,शिव राज कपकोटी ने भी पौधे लगाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *