फुटबॉल मैच के सेमीफाइनल में पहुंचा सेंट जोसेफ कॉलेज




नैनीताल। सरोवर नगरी के डीएसए ग्राउंड में 78वीं एच.एन. पांडे मेमोरियल सी.आर.एस.टी. ओल्ड बॉयज एसोसिएशन नैनीताल द्वारा आयोजित एवं नैनीताल बैंक द्वारा प्रायोजित फुटबॉल टूर्नामेंट मैं आज मंगलवार को सभी क्वार्टर फाइनल खेले गए आज खेलेंगे अंतिम क्वार्टर फाइनल में नैंसी कॉन्वेंट स्कूल ज्योलीकोट और सेंट जोसेफ कॉलेज के मध्य खेला गया मैच में मध्यांतर तक सेंट जोसेफ कालेज नैनीताल ने 5 गोल कर के 5-0 से बढ़त बनाए रखी। और दूसरे हाथ में चार गोल और करके नैनसी कन्वेंट को 9 _ 0 से हराया और सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
सेंट जोसेफ कालेज नैनीताल की ओर से मयंक सुयाल ने 4 गोल, प्रव वर्मा ने 2 गोल, लक्ष्य नेगी ने 2 गोल और देवांश भट्ट ने 1 गोल किया। कल बुधवार को होने वाले पहले सेमीफाइनल मुकाबला सनवाल पब्लिक स्कूल नैनीताल और लेक्स इंटरनेशनल स्कूल के मध्य खेला जाएगा। इस मौके पर
आज के मुकाबले में प्रेम सिंह बिष्ट,शेखर साह एवं नकुल सिंह बिष्ट ने मैच रेफरी की भूमिका निभाई।




















