September 30, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर

0
1004933000
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

वर्षा से प्रभावित परिवारों तक राहत सहायता पहुँचाने का संकल्प लिया

सामाजिक कार्यकर्ता शीलू कुमार ने की अपील पीड़ितों की दे सूचना

नैनीताल भवाली । 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शीलू कुमार ने बारिश के कारण प्रभावित हुए परिवारों की सहायता के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है। क्षेत्र में लगातार हो रही वर्षा के चलते जिन परिवारों का रोजगार प्रभावित हुआ है और परिवार के सामने आर्थिक परेशानियाँ का सामना करना पड़ रहा है और कई परिवारों को दिक्कत खड़ी हो गई हैं, ऐसे जरूरतमंद परिवारों तक हरसंभव राहत एवं सहायता पहुँचाने का प्रयास किया जाएगा। सामाजिक कार्यकर्ता शीलू कुमार ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का दिन नहीं, बल्कि जरूरतमंद लोगों के साथ खड़े होने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का भी अवसर है। इसी भावना के साथ बारिश से प्रभावित परिवारों की पहचान कर उन्हें यथासंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि यदि आपके आसपास कोई ऐसा परिवार है जो वर्षा के कारण प्रभावित हुआ है, जिसका रोजगार बंद है या जिसे तत्काल सहायता की आवश्यकता है, तो उसकी जानकारी हम तक पहुँचाएँ। जरूरतमंद परिवारों तक सहायता पहुँचाने का हरसंभव प्रयास और मदद की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *