September 30, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत बने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य क्षेत्रवासियों में उत्साह

0
1004924462
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने की उम्मीद जगी

नैनीताल। सरोवर  नगरी निवासी सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत को  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट द्वारा प्रदेश कार्यसमिति का गठन करते हुए कार्यसमिति सदस्यों एवं विशेष आमंत्रित सदस्यों का मनोनयन किया गया है। बता दें सांसद प्रतिनिधि 

गोपाल रावत लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता के रूप में संगठन और जनहित से जुड़े कार्यों में सक्रिय रहे हैं। उन्होंने लगातार जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने के साथ उनके समाधान के लिए प्रयास किए हैं। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों को लेकर उनकी सक्रियता निरंतर देखने को मिली है।

ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, मूलभूत सुविधाओं, विकास कार्यों तथा जनसमस्याओं को समझने और संबंधित स्तर पर उनके समाधान के लिए प्रयासरत रहना उनकी कार्यशैली का हिस्सा रहा है। क्षेत्रवासियों के बीच उनकी सक्रियता और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्हें एक जनसमर्पित कार्यकर्ता के रूप में पहचान मिली है।

गोपाल रावत को प्रदेश कार्यसमिति में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल है। लोगों का कहना है कि संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने से क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रदेश स्तर पर और अधिक मजबूती से उठाने का अवसर मिलेगा। ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों का कहना है कि सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए गोपाल रावत हमेशा समर्पित रहे हैं और नये दायित्व के साथ दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को एक बुलंद आवाज़ मिली है।  क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई कि गोपाल रावत अपने नए दायित्व का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को प्रदेश नेतृत्व तक पहुंचाने तथा उनके समाधान की दिशा में प्रभावी भूमिका निभाएंगे। उनके मनोनयन को क्षेत्र के लिए संगठनात्मक मजबूती और विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *