September 30, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl
1004918575
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल ज़ू से भवाली न्यू बाईपास रोड के पास जंगल मे चलाया पौधारोपण अभियान

नैनीताल। सरोवर नगरी में सामाजिक संस्था एस3 ग्रीन आर्मी द्वारा सोमवार को प्रातः 10:00 बजे नैनीताल ज़ू से भवाली न्यू बाईपास रोड के पास जंगल मे चलाया पौधारोपण अभियान। बता दे आज का अभियान गोविन्द प्रसाद के नेतृत्व में किया गया। गोविंद ने बताया संस्था के सदस्य द्वारा वृक्षारोपण अभियान शुरू हो गया है। और उन्होंने लोगों से अपील की वर्षा ऋतु में अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक पौधे लगाए और उसकी स्वयं देखभाल भी करें
आज का अभियान दरबान गेड़ा और वन विभाग के गोविन्द सिंह और उनकी टीम द्वारा रखा गया था जिसमे ग्रीन आर्मी और वन विभाग ने मिल कर वृक्षारोपण किया। और आज वृक्षारोपण कार्यक्रम पांगड़ बाज देवदार सुरई पुतली तेज पत्ता अंगु के 100 पेड़ लगाए गए और आज के अभियान मै कुमाऊँ विश्वविद्यालय शिक्षक संघ कुटा के अध्यक्ष और वनस्पति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रॉफ ललित तिवारी ने कई प्रकार के पेड़ लगाए और साथ ही शहर और देश वासियो को पर्यावरण की जानकारी देते हुए हमारे जीवन मै पेड़ों का महत्व भी समझाया गया।
और सभी से अपील की गई कि सभी पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आये
आप लोगों से भी निवेदन है कि इस बरसात जितने हो सके पेड़ लगाए और इस मुहिम में हमारा साथ दे
साथ ही हमारी पूरी टीम दरबान सिंह गेड़ा का दिल से धन्यवाद करते है कि उनके द्वारा हर साल हमारी टीम को पेड़ उपलब्ध कराये जाते है जिस वजह से हम शहर मै वृक्षारोपण कर पाते है। गोविंद सिंह ने शहर वासियो से अपील की है एस 3 ग्रीन आर्मी टीम द्वारा हमारे उत्तराखंड की नींव हमारे पेड़ पहाड़ जंगलों को बचाने में हमारा सहयोग करे सभी से निवेदन किया गया कि सब लोग अपना कूड़ा कुड़ॆदान मै डाले और जो भी व्यक्ति रास्ते मै गंदगी करता दिखाई दे उसे भी रोके
हम सब मिलकर ही शहर, राज्य और देश को साफ़ और स्वच्छ बना सकते हैं। इस मौके पर आज के अभियान में एस3 ग्रीन आर्मी की टीम से
गोविंद प्रसाद, सूरेश चंद्रा
और कुछ स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *