पेड़ लगाओ, पॉलीथीन हटाओ, धरती बचाओ अभियान के तहत लगाए पौधे
नैनीताल हल्द्वानी। हल्द्वानी के हल्दूचौड़ क्षेत्र की सकुलिया और खड़कपुर ग्रामसभाओं में लोगों को फलों के पौधे निशुल्क भेंट किये साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए संकल्प दिलाया। डॉ आशुतोष पन्त
पूर्व जिला आयुर्वेद अधिकारी/पर्यावरणविद ने कहा विकास के नाम पर अंधाधुंध पेड़ों की कटाई हो रही है, कागजों पर लाखों पेड़ लगाए जा रहे हैं पर धरातल पर कुछ ठोस नहीं हो रहा है। इसका ही नतीजा है कि कहीं पर्याप्त बारिश नहीं हो रही है तो कहीं अतिवृष्टि से तबाही आ रही है। औसत तापमान लगातार बढ़ रहा है, इससे लोगों की कार्यक्षमता पर सीधा असर पड़ रहा है। इससे बचना है तो अधिकअधिक पेड़ लगाने की जरूरत है।
पॉलीथीन एक ज़हर है जो धरती को बंजर बना रही है और इंसानों और पशुओं में कैंसर जैसी बीमारियों को पैदा कर रही है।
स्थानीय लोगों को पर्यावरण संरक्षण की जरूरत बताते हुए पॉलीथीन से होने वाले नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी और इसका प्रयोग ना करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर
सहयोग के लिये ग्राम खड़कपुर के प्रधान प्रदीप कुमार, सकुलिया की प्रधान श्रीमती पुष्पा जोशी, विपिन जोशी, समाजसेवी देवेंद्र बिष्ट तथा मुख्य संयोजक समाजसेवी गोपाल जोशी का मैं हृदय से




















