August 9, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl 444 555
666 777 888

भारतीय राष्ट्रीय युवक कांग्रेस के 66वें स्थापना दिवस के अवसर पर

0
1004909598
012 013
111 222 333

बी डी पांडे अस्पताल में भर्ती मरीजों, तीमारदारों व स्टाफ क़ो फल,जूस का किया वितरण

नैनीताल। भारतीय राष्ट्रीय युवक कांग्रेस के 66वें स्थापना दिवस के अवसर पर यूथ कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव मीमांशा आर्या एवं यूथ कांग्रेस के नगर अध्यक्ष बंटू आर्या के नेतृत्व में राजकीय बी. डी. पांडे जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों, तीमारदारों व अस्पताल स्टाफ क़ो फल,जूस आदि का वितरण किया गया,साथ ही स्थापना दिवस के अवसर पर कांग्रेसजनों को मिष्टान वितरण किया गया।
इससे पूर्व कांग्रेसियों ने जिला अस्पताल पहुंच कर मरीजों का हाल चाल जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ लाभ की कामना की।इस दौरान सेवा कार्य के माध्यम से युवक कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया गया।
कार्यक्रम में पूर्व पालिका अध्यक्ष संजय कुमार (संजू),जिला उपाध्यक्ष मनमोहन कनवाल जी, जिला महामंत्री प्रेम शर्मा जी, जिला सचिव कैलाश अधिकारी जी, सावित्री सनवाल जी, दीक्षा देवी, लता तरुण, गीता मण्डल, रहीसा चिस्ती,दीपक मेहरा, गौरव कुमार,विधान सभा अध्यक्ष शिवम बजाज, नगर महामंत्री संजय कुमार,प्रमोद कुमार हिमांशु आर्या,दिनेश आर्या आदि उपस्थित रहे।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *