वर्षा ऋतु में आपदा से क्षतिगस्त मोटर मार्ग को सही करें अधिकारी: कैबिनेट मंत्री कैडा

धारी नैनीताल। उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएस वाई, पेयजल तथा सिंचाई और स्थानीय प्रशासन के जनपद नैनीताल के अधिकारियों को कहा है कि आपदा से कई लोनिवि व पीएमज़ीएसवाई के मोटर मार्ग क्षतिग्रस्त हुए हैं, सिचाई नहर,पेयजल लाइन ध्वस्त हुई हैं।
कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के आतंरिक मार्ग क्षतिग्रस्त हुए हैं, जिस कार्य ग्रामीणों को परेशानियों का समाना करना पड़ रहा है। मंत्री ने कहा जिनका पुर्ननिर्माण किया जाना अति आवश्यक है। मंत्री कैड़ा ने संबंधित विभाग के अदिकारियों को आपदा मद से मोटर मार्गो तथा पेयजल लाइनों तथा सिचाई नहरों व ग्रामीणों के आतंरिक मार्गो अन्य कार्यों को करने के निर्देश दिए हैं।
मंत्री कैड़ा ने कहा ग्रामीणों की हर समस्या का समाधान हो इस दिशा मे लगातार कार्य किया जा रहा है। हमारी सरकार की प्राथमिकता जनता की समस्याओं का समाधान करना है।




















