विभागीय कर्मचारियों ने सहायक पंचायत अधिकारी भूपाल सिंह बिष्ट को दी सेवानिवृति पर विदाई

नैनीताल । जिले के भीमताल विकास खण्ड सभागार में सहायक पंचायत अधिकारी भूपाल सिंह बिष्ट की सेवानिवृत होने पर शुक्रवार को विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में बलॉक प्रमुख डॉ. हरीश सिंह बिष्ट मुखय अतिथि रहे।
इस दौरान डा.बिष्ट ने सेवानिवृत हो रहे सहायक पंचायत अधिकारी भूपाल सिंह बिष्ट के कार्यकाल तथा कर्तव्यनिष्ठा और विकास कार्यों में उनके महत्वपूर्ण योगदान की सराहना कर उनके दीर्घायु व उज्जवल भविष्य की कामना की। बलॉक प्रमुख डॉ.हरीश सिंह बिष्ट और विभाग के अन्य अधिकारियों ने सेवानिवृत हो रहे सहायक विकास अधिकारी को शॉल ओढ़ाकर तथा उपहार भेंट कर विदाई दी। समारोह में खंड विकास अधिकारी हर्षित गर्ग ने सेवानिवृत हो रहे पंचायत अधिकारी बिष्ट के कार्यकाल की सराहना करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना। सेवानिवृत हो रहे सहायक पंचायत अधिकारी भूपाल बिष्ट ने सभी विकासखंड परिवार का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। संचालन ग्राम विकास अधिकारी उमेश पलडिय़ा द्वारा किया गया। इस दौैरान कई अधिकारी, कर्मी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।




















