पर्यावरण प्रेमी गुरुरानी ने किया लोगों को पौधरोपण के लिए प्रेरित

नैनीताल । उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष/ राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान बीरवार को ७४५वे दिन भी जारी रहा।
पौधारोपण अभियान के ७४५वें दिन मेरा पौधा- मेरा परिवार कार्यक्रम के तहत ओगला चर्मा राष्ट्रीय राजमार्ग के बीच स्थित खोलिया भोजनालय परिसर में पौधारोपण किया गया। दिनेश गुरुरानी ने कहा कि उनका पौधारोपण अभियान जारी रहेगा।




















