October 5, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

पालिका सभागार में अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल की अध्यक्षता में

0
oplus_0

oplus_0

oplus_262144
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

विभागीय अधिकारियों और सभासदों के बीच हुई परिचय बैठक

सभासद अब अपने काम छोडे जनता का काम करें अध्यक्ष: डॉक्टर खेतवाल

oplus_262144

वीडियो में देखिए अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल ने क्या कहा

नैनीतालl सरोवर नगरी में सोमवार को पालिका सभागार में अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल की अध्यक्षता में विभागीय अधिकारी कर्मचारी सभासदों की परिचय बैठक आयोजित की गईl सर्वप्रथम सभासदों और सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी द्वारा आपस में एक दूसरे का परिचय लेने के पश्चात 15 सभी वार्डों में बिजली पानी और सड़कों में गढ़ों की मुख्य समस्या देखने को मिलीl एक-एक कर सभी सभासदों ने अपने वार्ड से संबंधित समस्याओं से अवगत करायाl तल्लीताल बाजार की सभासद गीता उप्रेती ने पिछड़ी बाजार व्यापारियों को रोड मैं हो रहे गडो की समस्या से अवगत कराया और बताया उसके साथ सीवर भी लगातार बहती है पिछले काफी वर्षों से उक्त क्षेत्र में कोई भी विकास कार्य नहीं हुए हैं जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है l मल्लीताल बाजार वार्ड के सभासद मुकेश जोशी मंटू ने कोतवाली पुलिस के वरिष्ठ उप निरीक्षक दीपक बिष्ट निवेदन करते हुए कहा की रजा क्लब क्षेत्र में नशेड़ियों ने अड्डा बना लिया है ग्रस्त कराकर उन पर कार्रवाई की मांग की साथ ही गाड़ी पड़ाव क्षेत्र में पर्यटक और स्थानीय महिलाओं के लिए पिंक शौचालय बनाने की मांग की नैनीताल क्लब वार्ड से सपना बिष्ट नेवी टावर के पास नशेड़ियों का अड्डे की जानकारी पुलिस को दी और तत्काल कार्रवाई की गुहार लगाई कृष्णापुर वार्ड के सभासद सुरेंद्र कुमार बाबू भाई ने क्षेत्र की चरमराई सफाई व्यवस्था के बारे में अध्यक्ष और पालिका अधिकारियों को जानकारी देते हुए कहा क्षेत्र में चार सफाई कर्मचारी नियुक्त है लेकिन सफाई करने प्रतिदिन कोई नहीं आता कर्मचारियों को मुफ्त तनख्वाह दी जा रही है जिससे पालिका को चूना लग रहा हैl सुखताल वार्ड की सभासद गजाला कमाल ने दीनदयाल पार्क में दिव्यांग बच्चों के लिए झूले लगाने की मांग करते हुए बताया कि पिछले 5 साल से वह मांग करती आ रही है लेकिन मामला अधर में अटका हुआ हैl उन्होंने बताया प्राधिकरण को जिला अधिकारी महोदय द्वारा कहने के बावजूद भी आज तक कार्रवाई नहीं की गई स्नो व्यू वार्ड सभासद जितेंद्र कुमार पांडे जीनू ने भी वार्ड की समस्याएं रोड बिजली पानी को लेकर तत्काल करने की मांग की हैl सभासद मनोज जगाती, भगवत रावत ने भी वार्ड की समस्याओं से अवगत करायाl अन्य सभी सभासदों ने अपने-अपने वार्डों की समस्याओं को अध्यक्ष और विभागीय अधिकारियों के सामने रखते हुए तत्काल कराने की मांग की हैl अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल ने अधिकारियों से कहा इस बैठक का मुख्य उद्देश्य सभासदो और आपके बीच तालमेल बना रहे और वार्डों में विकास कार्य होते रहे बैठक का मुख्य उद्देश्य यही है l उन्होंने आपसी तालमेल कर कार्य करने की अधिकारियों और सभासदों से अपील की हैl और सभासदों से कहा कि वह पालिका में लगातार रोज आए क्योंकि जनता ने जनप्रतिनिधि बनाकर भेजा है अपने काम छोड़कर जनता के काम करेंl
इस मौके पर सभासद जितेन्द्र कुमार पाण्डे, अंकित चन्द्रा, काजल आर्या, शीतल कटियार, मा० सभासद
भगवत सिंह रावत, गजाला कमाल, मनोज साह जगाती, पूरन सिंह बिष्ट सपना बिष्ट, सुरेन्द्र कुमार, ललिता दफौटी, राजेश पवार, मुकेश जोशी, गीता उप्रेती, इस मौके पर एई जल संस्थान डीएस बिष्ट, विपिन चंद्रा,जीएस कार्की, डीडी सती, दीपक बिष्ट, विपिन कुमार, विवेक,जीएस जेनोटी, हिमांशु चंद्रा, सहित पालिका कर्मचारी और अन्य अधिकारी मौजूद थेl

वीडियो में देखिए अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल ने क्या कहा

अपर माल रोड के सभासद पूरन सिंह बिष्ट को अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल ने गोपनीयता की शपथ दिलाई बता दें शपथ ग्रहण समारोह में वह किसी घरेलू कार्य के चलते शपथ ग्रहण में सम्मिलित नहीं हो पाए थे अकेले वही सभासद थे जिनकी शपथ नहीं हुई थी और परिचय बैठक में आज उनके द्वारा सर्वप्रथम पहले शपथ ली गई इस दौरान साथी सभासदों द्वारा उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया गयाl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *