October 5, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

भूगर्भ विभाग की शोध छात्रा पूजा चंद का

0
1000455904
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

लोक सेवा आयोग न्यू दिल्ली से जल शक्ति मंत्रालय मैं हुआ चयन

नैनीतालl सरोवर नगरी मे कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर के भूगर्भ विभाग के शोध छात्र पूजा चंद का लोक सेवा आयोग न्यू दिल्ली से जल शक्ति मंत्रालय ,जल संसाधन ,नदी विकास ,गंगा संरक्षण विभाग के तहत केंद्रीय जल एवं विद्युत अनुसंधान केंद्र पुणे में वैज्ञानिक बी पृथ्वी विज्ञान के पद पर चयन हुआ है । पूजा चंद डीएसबी के भूगर्भ विभाग के प्रो राजीव उपाध्याय के निर्देशन में पीएचडी कर रही है । मेधावी पूजा चंद ने बी एस सी तथा एम एस सी कुमाऊं विश्वविधालय से किया तथा उनके ससुर बिशन बिष्ट परिसर निदेशक भीमताल में कार्यरत है एवं सास राधा बिष्ट कुमाऊं विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में कार्यरत है । पूजा के पति डीएसबी के पूर्व छात्र हरीश बिष्ट वर्तमान मे भू वैज्ञानिक उत्तराखंड सरकार में कार्यरत है । पूजा की सफतला पर कूटा तथा यूटा अध्यक्ष प्रो ललित तिवारी ,डॉ विजय कुमार, प्रो नीलू लोधीयाल ,डॉ दीपक कुमार ,डॉ संतोष कुमार ,डॉ पैनी जोशी , डॉ दीपिका पंत ,डॉ अनिल बिष्ट ,डॉ उमंग सहित डॉ रितेश साह ,डॉ युगल जोशी सहित डॉ शिवांगी डॉ दीपाक्षी जोशी ने पूजा को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की हैl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *