October 5, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

प्रदेश में विधायकों की पेंशन बढ़ाने के विरोध में

0
1000455641
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने धामी सरकार का फुका पुतला

नैनीतालl सरोवर नगरी के पंत पार्क स्थित कांग्रेस के युवा जिला अध्यक्ष सुमित लोहनी के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में विधायकों की पेंशन की बढ़ोतरी के विरोध में धामी सरकार का पुतला फुकाl श्री लोहनी ने कहा यूथ कांग्रेस पुरजोर विरोध करता है। और धामी सरकार से मांग करते हुए कहा कि सरकार उत्तराखंड में युवाओं की प्रति कार्य करें जिससे युवा बेरोजगारी की मार से मुक्त हो।साथ ही चेतवनी देते हुए कहा कि उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जो विधायकों की पेंशन और तनख्वाह बढ़ाने का जो निर्णय लिया गया है उसे पर पूर्ण तरीके से रोक लगाई जाए और इस को बंद किया जाए। अगर ऐसा नहीं किया गया तो कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करते हुए पूरे प्रदेश में प्रदर्शन को विकराल रूप देगीl महंगाई पर अंकुश नहीं है युवा बेरोजगार है बजट में जनता को रियायत नहीं है प्रदेश में जनहित के मुद्दे जों के त्यों है तो वहीं भाजपा सरकार जनहित के कार्य में बजट खर्च न कर विधायकों की पेंशन और अन्य खर्चे बढ़ाए जा रही है । प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार न देकर, महंगाई कम न करके राज्य के पूर्व विधायको की पेंशन बढ़ाने का काम कर रही है। जिससे पुरे प्रदेश में भाजपा के खिलाफ जनता में रोष व्याप्त हैl भाजपा सरकार का पुतला दहन करने वालों में
जिला उपाध्यक्ष सुमित लोहनी, नगर उपाध्यक्ष प्रेम शर्मा, जिला उपाध्यक्ष ललित सिंह बोरा, व्यापार मण्डल सचिव त्रिभुवन सिंह, जिलाध्यक्ष यूथ सादुर्ल नेगी,प्रदेश सचिव यूथi विकाश कुमार, व्लक अध्यक्ष यूथ नितिन साह, मालधन, बंटू आर्या, ललित चनयाल, नगर अध्यक्ष यूथआयुष आर्या,प्रियानसु बिष्ट, कुनाल लोहनी, जुनेद, ललित बिष्ट, पवन जाटव, प्रवेश सहित अन्य कांग्रेस की कार्यकर्ता मौजूद थेl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *