मूसलाधार वर्षा के चलते सभासद अंकित चंद्रा ने
पर्यावरण मित्रों को तुरंत रेनकोट, बूट एवं ग्लव्स उपलब्ध कराने के सम्बंध में ज्ञापन सोप
दी चेतावनी 3 दिन में नहीं की व्यवस्था तो करेंगे अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन

नैनीताल। सरोवर नगरी में शेर का डांडा वार्ड के सभासद अंकित चंद्रा ने अध्यक्ष नगर पालिका डॉक्टर सरस्वती खेतवाल व अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा को भारी बारिश में बिना सुरक्षा उपकरणो के कार्य कर रहे पर्यावरण मित्रों सफाई कर्मचारियो को तुरंत रेनकोट, बूट एवं ग्लव्स उपलब्ध कराने के सम्बंध में ज्ञापन सोपा है। ज्ञापन में अवगत कराया है कि अत्यन्त दुःख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि नैनीताल में पिहले 3 दिनो से हो रही भारी बारिश के बावजूद नगर पालिका के पर्यावरण मित्र बिना रेनकोट, बिना बूट और ग्लव्स के सड़क पर काम करने पर मजबूर है। पालिका की इस लापरवाही के कारण कर्मचारियों के बीमार पड़ने, निमोनिया फंगल और अन्य गंभीर बीमारियों का खतरा बहुत बढ़ गया है। नगर पालिका प्रशासन पूरी तरह से सोया हुओं है और कर्मियो की सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं की गई हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए 3 दिन के अंदर समस्त कर्मचारियो को गुणवक्ता युक्त रेनकोट रबर के बूट और सफाई ग्लव्स उपलब्ध कराएं को कहा है। यदि निर्धारित समय में कर्मचारियों को सामग्री उपलब्ध नहीं कराई गई तो मैं अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने को बाध्य दूंगा जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन की होगी।
व्यवस्था नहीं कि गई तो मैं नगर पालिका कार्यालय पर अनिश्चित धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होऊंगा। जिसकी समस्त जिम्मेदारी पालिका प्रशासन की होगी।





















