September 24, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

श्री मां नयना देवी मंदिर के स्थापना दिवस पर हवन कन्या पूजन और भंडारे के साथ हुआ भव्य संपन्न

0
1004368565
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल । सरोवर नगरी के प्रतिष्ठित श्री मां नयना देवी मंदिर का स्थापना दिवस मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। श्री मां नयना देवी मंदिर अमर उदय ट्रस्ट की ओर से आयोजित स्थापना दिवस कार्यक्रम के साथ ही बीते आठ दिनों से चल रहे श्रीमद्देवी भागवत महायज्ञ का भी भव्य व दिव्य समापन हो गया। मंदिर में दिनभर चले धार्मिक अनुष्ठानों से नगर का वातावरण भकतिमय बना रहा। इस मौके पर आयोजित विशाल भंडारे में भक्तों ने मां का प्रसाद ग्रहण किया। स्थापना दिवस के चलते पूरे मंदिर परिसर को बिजली की आकर्षक मालाओं से सजाया गया था।
इससे पूर्व मंगलवार को सुबह 7 बजे से कुल पूजा हुई, उसके बाद हवन, कन्या पूजन फि र भंडारा हुआ उसके बाद वयास पूजन, पुस्तक पूजन के साथ ही भजन संध्या का साथ स्थापना दिवस श्रीमद् देवी भागवत कथा का समापन हुआ । समारोह में मुख्य यजमान मनोज चौधरी व राजीव लोचन साह सपत्नीक बैठे। आयोजन को सफल बनाने में ट्रस्ट के अध्यक्ष राजीव लोचन साह, सचिव प्रदीप कुमार शाह ,उपाध्यक्ष घनश्याम लाल साह, कोषाध्यक्ष किशन सिंह नेगी समेत मून बहादुर शाह, प्रधान आचार्य बसन्त बल्लभ पाण्डेय, चंद्रशेखर तिवारी, भुवन कांडपाल, गणेश बहुगुणा, नवीन चंद्र तिवारी समेत प्रशासनिक अधिकारी सुरेश मेलकानी, बसन्त जोशी, अमिता साह, सुमन साह, मंजू रौतेला, मीनू बुधलाकोटी तथा मुन्नी भट्ट व शालिनी शाह आदि भकतजन भकतिभाव से जुटे रहे। स्थापना दिवस के समापन पर ट्रस्ट के अध्यक्ष राजीव लोचन साह ने सभी भक्तों का का आभार जताया। और सफल समापन के लिए सभी संस्था और मंदिर से जुड़े सहयोगियों का भी आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *