September 24, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

उत्तराखण्ड युवा एकता मंच ने उठाई बच्चों की सुरक्षा की मांग

0
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल पर्यटन क्षेत्र में साहसिक गतिविधियों की जांच के आदेश

नैनीताल। जिला पर्यटन विकास अधिकारी, नैनीताल ने सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायत के आधार पर भवाली-भीमताल-मुक्तेश्वर-नौकुचियाताल क्षेत्र में संचालित साहसिक गतिविधियों और एडवेंचर कैंपों की जांच के निर्देश दिए हैं। संबंधित विभाग को नियमानुसार कार्रवाई कर शिकायतकर्ता को अवगत कराने को कहा गया है। उत्तराखण्ड युवा एकता मंच के संस्थापक पवन रावत ने बताया कि इन पर्यटन स्थलों पर केवल सामान्य पर्यटक ही नहीं, बल्कि बाहरी राज्यों और दूर-दराज़ शहरों से बड़ी संख्या में विद्यालयी बच्चे, छात्र-छात्राएँ और शैक्षणिक संस्थानों के समूह भ्रमण, शैक्षिक यात्रा और साहसिक गतिविधियों के लिए लाए जाते हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि छोटे बच्चे और स्कूली विद्यार्थी जब इन कैंपों में पहुंचते हैं, तब किसी भी प्रकार की लापरवाही, अप्रमाणित उपकरणों का उपयोग, प्रशिक्षित स्टाफ की कमी, प्राथमिक उपचार की अपर्याप्त व्यवस्था या बिना अनुमति संचालन किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। ऐसे मामलों में खतरा केवल एक व्यक्ति तक सीमित नहीं रहता, बल्कि कई मासूम बच्चों की जान और भविष्य दोनों दांव पर लग जाते हैं।
पवन रावत ने कहा कि यह मांगपत्र केवल प्रशासनिक कार्रवाई के लिए नहीं, बल्कि उन अभिभावकों की चिंता को सामने लाने के लिए है, जो अपने बच्चों को शैक्षिक भ्रमण पर भेजते हैं। उन्होंने प्रशासन से पर्यटन सीजन के दौरान विशेष सतर्कता बरतने और यह सुनिश्चित करने की मांग की कि नैनीताल पर्यटन क्षेत्र सुरक्षित, जिम्मेदार और नियमसम्मत संचालन का उदाहरण बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *