September 24, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

कृष्णापुर शक्ति केंद्र में

0
1004363062
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुआ आयोजित

नैनीताल। सरोवर नगरी में भारतीय जनता पार्टी के वैचारिक प्रेरणा स्रोत, महान शिक्षाविद् एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर आज कृष्णापुर शक्ति केंद्र में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके राष्ट्रप्रेम, त्याग एवं राष्ट्रहित के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। इस अवसर पर उनके जीवन, संघर्ष एवं राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान पर भी प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम में शक्ति केंद्र प्रभारी श्री प्रदीप कुमार जी, शक्ति केंद्र संयोजक श्री संतोष कुमार जी, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता श्रीमती चंद्रा पंत जी, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता श्री के. एल. आर्या जी, जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती कविता गंगोला जी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सभी कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के आदर्शों पर चलने तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *