September 24, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

शक्ति केंद्र नैनीताल क्लब में आयोजित कार्यक्रम में

0
1004359634
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान राष्ट्र के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा

नैनीताल। भारतीय जनता पार्टी के वैचारिक प्रेरणा स्रोत, भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं महान राष्ट्रवादी चिंतक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर भाजपा नैनीताल मंडल द्वारा बलिदान दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर मंडल के सभी बूथों एवं शक्ति केंद्रों पर कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके राष्ट्रहित में दिए गए अद्वितीय योगदान और बलिदान को स्मरण किया। शक्ति केंद्र नैनीताल क्लब में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रति समर्पित रहा। उनका बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा। कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष आनन्द सिंह बिष्ट, गरमपानी के पूर्व मंडल अध्यक्ष सोबन सिंह बिष्ट, शक्ति केंद्र संयोजक शैलेन्द्र बर्गली, कार्यालय मंत्री भारत सिंह मेहरा, जिला किसान मोर्चा के लाल सिंह बिष्ट, पूर्व जिला उपाध्यक्ष भूपेन्द्र बिष्ट, विकास जोशी, विक्रम रावत, ललित ढैला, प्रेम सागर सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वही शेर का डांडा शक्ति केंद्र मै संयोजक खजान सिंह डंगवाल के नेतृत्व मै सभी बूथों मै सादगी पूर्वक मनाया गया। मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की ने बताया कि नैनीताल मंडल के सभी शक्ति केंद्रों एवं बूथों पर बलिदान दिवस के कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किए गए। उन्होंने सभी शक्ति केंद्र प्रभारियों, संयोजकों, पालकों, बूथ अध्यक्षों तथा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की सफलता कार्यकर्ताओं के समर्पण और सक्रिय सहभागिता से ही संभव होती है। उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार और आदर्श आज भी राष्ट्र निर्माण के पथ पर हमारा मार्गदर्शन कर रहे हैं तथा भाजपा कार्यकर्ता उनके दिखाए मार्ग पर चलकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का संकल्प लेते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *