September 24, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

सरोवर नदी के गुरुद्वारा साहिब में हुआ गुरमत समागम का आयोजन

0
1004348055
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल । सिख धर्म के पांचवें गुरु श्री गुरु अर्जुन देव जी के ४२०वें शहीदी दिवस के अवसर पर नैनीताल में रविवार को गुरमत समागम का आयोजन किया गया।
गुरमत समागम में गुरुद्वारा साहिब में विशेष दीवान सजाए गया। इस दौरान अमृतसर से आए भाई गुरुदेव सिंह तथा दिल्ली से आए भाई बच्चितर सिंह ने कीर्तन और कथा के माध्यम से संगत को निहाल किया। उन्होंने संगत को गुरु अर्जुन देव जी के जीवन और बलिदान से अवगत कराया। इस दौरान भारी संखया में संगत ने मौजूद रही और गुरु के बलिदान को याद किया साथ ही दिन भर गुरुद्वारा साहिब में श्रद्धालुओं का आना जाना लगा रहा। कीर्तन के बाद गुरु का लंगर वरताया गया जिसमें स्थानीय लोगों के साथ ही बाहर से आए लोगों ने भी लंगर का प्रसाद ग्रहण किया।
इस दौरान गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष जोगेंदर सिंह आनंद, उपाध्यक्ष मनप्रीत सिंह, महासचिव अमरप्रीत सिंह, उपसचिव संदीप सिंह समेत जसकरन सिंह, जसनीत सिंह, अगमवीर सिंह, अमनप्रीत सिंह, गुरुप्रीत सिंह, रमनजीत सिंह, तेजपाल सिंह, हरपाल सिंह, प्रदीप जेठी, अमरप्रीत सिंह आनंद, रवेल  सिंह आनंद, तरणवीर सिंह, हरगुण सिंह, संजोग सिंह, गगनदीप सिंह, सतनाम सिंह, अमरजीत सिंह तथा वीरेंद्र सिंह सहित भारी संखया में संगत मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *