September 24, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

कुमाऊं विश्वविद्यालय में प्रिंटिंग वर्कशॉप कार्यक्रम का हुआ आयोजन

0
1004332627
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल। सरोवर नगरी में माता जिया रानी महिला

केंद्र कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल में प्रिंटिंग वर्कशॉप कार्यक्रम का आयोजन किया गया l प्रोफेसर नीता बोरा शर्मा के निर्देशन में आज के इस कार्यक्रम को आयोजित किया गया l जिसमें खुर्पाताल, नैनीताल घुघुखान खान, रामनगर से विभिन्न उद्यमी महिलाओं तथा गार्गी महिला एस एच जी के प्रतिनिधियों ने भाग लिया l
कार्यक्रम का आरंभ सुबह 10:30 बजे पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन से हुआ l जिसमें महिलाओं को बेसिक एक प्रिंटिंग की तकनीक का तकनीक का विस्तार बताया गया ,उसके उपरांत इको प्रिंटिंग का अभ्यास सूती कपड़े के स्टॉल्स पर किया गया l जिसमें महिलाओं ने घोस्ट प्रिंटिंग तथा मिरर प्रिंटिंग टेक्निक को जाना और अभ्यास किया l
इस इको प्रिंटिंग कार्यशाला में हिमालय क्षेत्र में पाए जाने वाली बहुत सारी पेड़ पौधों के बारे में बताया गया l जिनका हम एक प्रिंटिंग में प्रयोग कर सकते हैं l इसके साथ ही मंदिर और बगीचे के सूखे फूल को भी डिजाइनिंग के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है l केंद्र निदेशक ने बताया कि भविष्य में जब माता जिया रानी, महिला अध्ययन केंद्र में स्नातक स्तर पर इस विषय पर अध्ययन प्रारंभ हो जाएगा l स्किल डेवलपमेंट में इस तरह के कोर्स और पाठ्यक्रम में लगाए जाएंगे l वर्तमान में भी जो विद्यार्थी GE जनरल इलेक्टिव कोर्स को वूमेन स्टडी के पाठ्यक्रम लेंगे उनको इस तरह का प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा
कार्यक्रम के अंत में प्रोफेसर नीता बोरा शर्मा और डॉक्टर किरन तिवारी ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया l इस अवसर पर प्रेमा त्रिपाठी,अवनी, दिप्ती पटवाल,ममता, रोहनी सूरी, विनीता राठौड़, राकेश, सचिन, काजल, अविनाश ,सत्येंद्र, खुशबू, डीएसबी परिसर के विद्यार्थी एवं शोधार्थी शामिल रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *