September 24, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

कांग्रेसियों ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का मनाया बर्थडे

0
1004324051
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल । भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी  का जन्मदिन भवाली में  हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया।
बता दें भवाली में पूर्व दर्जा राज्यमंत्री खष्टी बिष्ट एवं नगर पालिका अध्यक्ष पंकज आर्या के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सैनिटोरियम मंदिर में पूजा अर्चना कर राहुल गांधी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं सफल राजनीतिक भविष्य की कामना की। इस अवसर पर अनेक वरिष्ठ कांग्रेसजनों एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की  । कार्यक्रम के दौरान भवाली सैनिटोरियम में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों को फल एवं जूस वितरित किए गए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए सेवा भाव का संदेश दिया। उपस्थित वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी देश में लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक न्याय और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहे हैंए जिससे युवाओं और आमजन में नई ऊर्जा का संचार हो रहा है। इस दौरान धनी दुमका, जया कपिल, शेर सिंह बिष्ट, रोहित कुमार,आसमां परबीन तथा संगीता   आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *