प्रभारी मंत्री एवं भाजपा नेता खजान दास पत्रकारों से रूबरू
कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनहित के मुद्दों पर लगातार कर रही काम



नैनीताल। सरोवर नगरी के राज्य अतिथि गृह सभागार में उत्तराखंड सरकार के प्रभारी मंत्री एवं भाजपा नेता खजान शुक्रवार को पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा राज्य सरकार की उपलब्धियों, विकास कार्यों और संगठन की रणनीति पर विस्तार से बात की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनहित के मुद्दों पर लगातार काम कर रही है और जनता का विश्वास भाजपा के प्रति लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार लगातार जनहित के कार्य कर रही है, जिसका सकारात्मक प्रभाव जनता के बीच देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी लगातार प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर लोगों से सीधे संवाद स्थापित कर रहे हैं और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दे रहे हैं। भाजपा नेताओं का कहना है कि राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। विकास कार्यों के साथसाथ आम जनता की समस्याओं के निस्तारण को भी प्राथमिकता दी जा रही है। यही कारण है कि प्रदेश की जनता का विश्वास भारतीय जनता पार्टी पर लगातार मजबूत हुआ है और लोग चाहते हैं कि भाजपा दोबारा सरकार बनाकर विकास की इस गति को आगे बढ़ाए। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक कार्यकर्ता आधारित संगठन है, जहां बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक कार्यकर्ता पूरी सक्रियता के साथ जनता के बीच काम करते हैं। संगठन की यही ताकत भाजपा को अन्य दलों से अलग बनाती है। भाजपा कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं और नीतियों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। भाजपा नेताओं ने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ पूरी सख्ती के साथ काम कर रही है। मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में भ्रष्टाचार के मामलों में लगातार कार्रवाई की जा रही है और भविष्य में भी जो कोई भ्रष्टाचार में लिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे। सरकार की नीति स्पष्ट है कि भ्रष्टाचार करने वालों के लिए किसी प्रकार की रियायत नहीं होगी।उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार केवल वादे करने में विश्वास नहीं रखती, बल्कि उन्हें पूरा करके भी दिखाती है। प्रदेश के विकास, रोजगार, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में लगातार काम किया जा रहा है। इसी वजह से जनता का भरोसा भाजपा पर कायम है और आने वाले समय में भी पार्टी जनता के समर्थन के साथ आगे बढ़ेगी।
इस दौरान नैनीताल ऊधमसिंहनगर सांसद अजय भट्ट, विधायक सरिता आर्य , जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, दर्जा मंत्री शांति मेहरा, दिनेश आर्य, भावना मेहरा, नगर अध्यक्ष नितिन कार्की
संसद प्रतिनिधि गोपाल रावत, डीएसए महासचिव मनोज जोशी, जिला उपाध्यक्ष दया कृष्ण पोखरिया, समेत अन्य लोग मौजूद रहें।





















