September 24, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

प्रभारी मंत्री खजान दास का सरोवर नगरी पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

0
1004309548
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

मंत्री खजान ने कार्यकर्ताओं से किया संवाद, सुनी जनसमस्याएं

नैनीताल। सरोवर नगरी में उत्तराखंड सरकार के माननीय कैबिनेट मंत्री एवं जनपद नैनीताल के प्रभारी मंत्री खजान दास के नैनीताल आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका गर्म जोशी से स्वागत किया गया। इसके उपरांत प्रभारी मंत्री ने कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों के साथ संवाद कर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की तथा क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं एवं विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त की। प्रभारी मंत्री खजान दास ने कार्यकर्ताओं से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा जनता की समस्याओं के समाधान हेतु निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के सुझाव भी सुने तथा संबंधित विषयों पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस अवसर पर नैनीताल की लोकप्रिय विधायक श्रीमती सरिता आर्या जी, भाजपा नैनीताल मंडल अध्यक्ष श्री नितिन कार्की जी, जिला उपाध्यक्ष श्री दयाकिशन पोखरिया जी, मंडी परिषद सलाहकार श्री मनोज जोशी जी, महिला आयोग सदस्य श्रीमती विमला अधिकारी जी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती अमिता साह जी, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष श्री हेमंत बेदी जी, कार्यालय मंत्री श्री भारत सिंह मेहरा जी, मंडल महामंत्री श्री हरीश सिंह राणा जी, मंडल मंत्री श्री प्रदीप कुमार जी, उपाध्यक्ष श्री मोहित लाल साह जी, श्रीमती ज्योति ढौंडियाल जी, जी, कमल जोशी,हरीश बदलाकोटो उपाध्यक्ष किसान मोर्चा, श्री कृष्ण कुमार शर्मा जी, मंडल महामंत्री भाजपा युवा मोर्चा युवराज सिंह करायत, श्री प्रियांश कुमार जी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में नगर के सभासद श्री मनोज जगाती जी, श्री पूरन बिष्ट जी श्रीमती ललिता दफौटी जी श्रीमती काजल आर्य जी सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भी सहभागिता की। कार्यक्रम का वातावरण संगठनात्मक ऊर्जा, जनसेवा के संकल्प एवं कार्यकर्ताओं के उत्साह से परिपूर्ण रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *