June 18, 2026
ww yyyy ppp new pp lll mkl 444 555
666 777 888

बोरा प्वाइंट के निकट हुए भू दशाव को ठीक करवाने पर

0
1004309399
012 013
111 222 333

सभासद जीनू पांडे के नेतृत्व में आयुक्त दीपक रावत को ज्ञापन सोपा

नैनीताल। सरोवर नगरी में स्नो व्यू सात नंबर के एक नागरिक शिष्टमंडल ने सभासद जितेंद्र पांडे के नेतृव में आज आयुक्त कुमाऊं तथा मुख्य मंत्री के सचिव दीपक रावत से मुलाकात कर पोलिटेक्निक चुंगी मार्ग में बोरा प्वाइंट के निकट हुए भू दशाव को ठीक करवाने तथा प्रस्ताव सरकार से अनुमोदित करवाने का अनुरोध किया । विगत वर्ष उक्त सड़क में भू दशाव से सड़क मार्ग बाधित हो गया है जिससे स्कूली बच्चों ,तथा प्रतिदिन की सेवा में भरी दिक्कत हो रही है । आयुक्त दीपक रावत ने कहा की शीघ्र ही इस आशय का प्रस्ताव तैयार कर मंजूरी ली जाएगी उन्होंने स्पष्ट किया कि उक्त मार्ग ठीक होने पर यह केवल आवश्यक सेवा के लिए खुलेगा तथा व्यासायिक कार्य के लिए मार्ग पूर्णतया बंद रहेगा तथा इसकी जिम्मेदारी स्थानीय लोगों की होगी। इस अवसर पर आयुक्त को विभिन्न परियोजनाओं में शामिल पौधों के फ्लायर भी भेट किए गए । शिष्टमंडल में सभासद मुकेश जोशी मंटू , डी एस ए के महासचिव मनोज जोशी ,दीपक कुमार भोलू ,नारायण सिंह कार्की ,गिरीश भट्ट , एडवोकेट सुयाल ,नवीन भट्ट ,कूटा अध्यक्ष प्रो ललित तिवारी आदि शामिल रहे।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *