September 24, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

शक्तिकेंद्र संयोजक संतोष कुमार के नेतृत्व में

0
1004307478
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

कृष्णापुर शक्तिकेंद्र की विशेष गहन पुनरीक्षण एसआई आर अभियान हुआ आयोजित

नैनीताल। सरोवर नगरी में भारतीय जनता पार्टी के निर्देशानुसार आज गुरुवार को नैनीताल मंडल के कृष्णापुर शक्तिकेंद्र की विशेष गहन पुनरीक्षण (एस आई आर ) अभियान को लेकर शक्तिकेंद्र संयोजक संतोष कुमार शक्तिकेंद्र प्रभारी प्रदीप आर्य की देखरेख में सफल बैठक हुई। एस आई आर पर जिला उपाध्यक्ष दयाकिशन पोखरिया और पूर्व जिला मंत्री प्रकाश आर्य द्वारा मार्गदर्शन मे किया गया। बैठक में शक्ति केंद्र स्तरीय समीक्षा भी हुई! विशेष गहन पुनरीक्षण (एस आई आर ) अभियान की समीक्षा भी करी गई। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी कार्ययोजना पर चर्चा हुई। लक्ष्य निर्धारण एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा हुई। बैठक में उत्तराखंड महिला आयोग की सदस्य बिमला अधिकारी द्वारा भी अपने विचार रखे गये। बैठक में शक्तिकेंद्र कृष्णापुर के बूथ अध्यक्ष आरती बिष्ट, रेनू पंत ।बी एल ए साक्षी, राधा खोलिया, सलमान जाफरी, संतोष कुमार, रितुल कुमार, उपस्थित रहे। इनके अलावा बैठक में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता र्और पूर्व जिला पंचायत सदस्य सरोज आर्या, जिला मंत्री ओबीसी मोर्चा ज्योति गोस्वामी , फैसर भाई, हर्षित बिष्ट, राजन और भी पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *