September 24, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

पालिका सभागार में स्ट्रीट वेंडर्स हेतु “स्वनिधि महोत्सव” का किया गया आयोजन

0
1004306965
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

कार्यक्रम में महिला वेंडर्स एवं विकलांग वेंडर्स को किया गया सम्मानित

नैनीताल सरोवर नगरी में नगर पालिका परिषद् नैनीताल अन्तर्गत गुरुवार को पालिका सभागार में स्ट्रीट वेंडर्स हेतु “स्वनिधि महोत्सव” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पालिका अध्यक्ष सरस्वती खेतवाल द्वारा की गयी। अधिसाशी अधिकारी रोहिताश शर्मा द्वारा सभी वेंडर्स व बैंक प्रबंधकों से आपसी समन्वय से योजनाओं का क्रियान्वयन करने का आह्वान किया। बैंक प्रबंधकों द्वारा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना, जन -धन योजना की जानकारी उपस्थित वेंडर्स को प्रदान की। मुख्य ट्रेनर चन्दन सिंह भण्डारी द्वारा भारत सरकार द्वारा स्ट्रीट वेंडर्स के लिए संचालित प्रधानमंत्री मात्र वंदना योजना, जननी सुरक्षा योजना, श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में महिला वेंडर्स एवं विकलांग वेंडर्स को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। वेंडर्स ने पी0 एम0 स्वनिधि योजना के तहत प्राप्त लोन से हुए लाभ की अभिव्यक्ति” सफलता की कहानी” के रूप में लिखित व्यक्त की,जिस में श्रीमती कंचन ने प्रथम, केशी राम द्वितीय व विजय कुमार ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी वेंडर्स को भी सम्मानित किया गया।सी0एम0एम0 सीमा पाण्डेय द्वारा उपस्थित सभी बैंक प्रबंधकों, व वेंडर्स का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में सूड़ा विभाग से सोनू तिवारी, सीमा कुंवर, अमृत योजना के डी0एम0एम0 उमेश जोशी सहित बैंकों से ललित सिंह, मोहित सिंह, नरेश शर्मा, भूपाल मेहरा, पंकज बिष्ट, हर्ष साह, बब्लू जी उपस्थित रहे। स्ट्रीट वेंडर्स से केशी राम,विजय कुमार, जमीर अहमद, संजय कुमार, भावना बिष्ट, लक्ष्मी, पुष्पा, सुशीला सहित अन्य वेंडर्स कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *