वनस्पति विज्ञान में मिशन ग्रीन के तहत लगाए पौधे

नैनीताल। सरोवर नगरी में कुमाऊं विश्वविद्यालय के डी एस बी परिसर के वनस्पति विज्ञान में आज मिशन ग्रीन में कुलपति प्रॉफ राजीव मोहन पंत असम केंद्रीय विश्वविद्यालय सिलचर ने बुरांस तथा पदम के पौधे लगाए। इस अवसर पर डॉ पंत ने कहा कि पौधे लगाना प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का अहसास है ।प्रकृति में पौधे लगाना जीवन का सबसे बड़ा काम है। प्रकृति के प्रति हमे प्रेरणा देने का काम करता है पौधारोपण। बुरांस जिसे रोडोडेंड्रोन आर्बोरियम कहा जाता है उत्तराखंड का राज्य वृक्ष है तथा पारिस्थितिकी की की स्टोन प्रजाति है ।पदम जिससे प्रनूस सेरासाइड्स कहते है जो धार्मिकता के साथ पारिस्थितिक अनुकूल पौधा है । इस अवसर पर प्रॉफ पंत को विभिन्न परियोजनाओं में सम्मिलित पौधों के फ्लायर भेट किए गए पूर्व डीन पंतनगर विश्वविद्यालय , डीन कला संकाय प्रॉफ रजनीश पांडे ,उप परीक्षा नियंत्रक डॉ नंदन बिष्ट ,प्रॉफ आर सी जोशी ,प्रॉफ सुरेंद्र सिंह बरगली ,विभागाध्यक्ष प्रॉफ ललित तिवारी ,प्रॉफ ए एस अधिकारी , डॉ दीपिका पंत ,डॉ नवीन पांडे ,वसुंधरा , ,शीतल कोरंगा ,लता नितवाल ,,लीला ने पौधा रोपण कर प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त किया।





















