October 6, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

सेंट जोसेफ कॉलेज के प्रधानाचार्य और शिष्टमंडल ने स्कूल के पूर्व छात्र

0
1000425072
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

उच्च न्यायालय के नवनियुक्त न्यायाधीश आलोक मेहरा का पुष्पगुच्छ देकर किया स्वागत

सेंट जोसफ कॉलेज के लिए एक गर्व का क्षण प्रधानाचार्य: जेरोम

नैनीताल सरोवर नगरी में सेंट जोसफ कॉलेज, नैनीताल के 1987 बैच के पूर्व छात्र आलोक मेहरा को उत्तराखंड उच्च न्यायालय, नैनीताल में न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। यह सेंट जोसफ कॉलेज के लिए एक गर्व का क्षण है, क्योंकि आलोक मेहरा इस प्रतिष्ठित पद पर पहुंचने वाले पहले पूर्व छात्र हैं। सेंट जोसफ कॉलेज, नैनीताल के प्रधानाचार्य ब्रदर जेरोम एवं सचिव ब्रदर लॉरेंस और वरिष्ठ अध्यापक राकेश भट्ट ने उनके निवास पर भेंट कर पुष्पगुच्छ देकर बधाई दी है। और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएँ दी है ।
साथ ही, सेंट जोसफ कॉलेज ओल्ड बॉयज एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राकेश भट्ट और पूर्व छात्र मनीष गंगोला ने भी आलोक मेहरा को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके सफल करियर की मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं। प्रधानाचार्य ब्रदर जेरोम ने कहा आलोक मेहरा की यह उपलब्धि न केवल उनके लिए बल्कि पूरे सेंट जोसफ कॉलेज परिवार के लिए गर्व का विषय है। उनका समर्पण और न्यायपालिका में योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा। उनकी इस उपलब्धि पर सेंट जोसेफ कॉलेज के शिक्षक कर्मचारी और छात्रों ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *