अनूठा पौधारोपण अभियान 702वे दिन भी रहा जारी
समाजसेवी भुवन उपाध्याय ने एक पौधा धरती मां के नाम लगाया

नैनीताल। उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 702वे दिन भी जारी रहा।
पौधारोपण अभियान के 702वे दिन डीडीहाट के सीराकोट मलयनाथ स्वामी मंदिर परिसर में हल्द्वानी के प्रसिद्ध ए पी एस पब्लिक स्कूल के संचालक समाजसेवी भुवन उपाध्याय ने एक पौधा धरती मां के नाम के तहत पौधारोपण से जुड़ते हुए पौधा लगाया। भुवन उपाध्याय ने कहा कि पौधारोपण अभियान से जुड़ते हुए प्रसिद्ध सीराकोद मलयनाथ स्वामी मंदिर परिसर में पौधारोपण करना सौभाग्य की बात है। इस अवसर पर डाक्टर सलोनी उपाध्याय ने कहां की प्रकृति संरक्षण से सभी को जुड़ना चाहिए। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य कमला चूफाल, डीडीहाट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सुनील शाह ,सीराकोट मंदिर कमेटी के कोषाध्यक्ष भुवन भंडारी, चंदन कफलिया, बब्बन खडायत, देवेंद्र उपस्थित रहे।
दिनेश गुरुरानी ने कहा कि उनका पौधारोपण अभियान जारी रहेगा।





















