June 18, 2026
ww yyyy ppp new pp lll mkl 444 555
666 777 888

नगर पालिका परिषद भवाली मे

0
1004292844
012 013
111 222 333

पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत लोक कल्याण मेले का हुआ आयोजन

नैनीताल भवाली। नगर पालिका परिषद भवाली के अन्तर्गत पालिका सभागार में पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत बुधवार लोक कल्याण मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंकज कुमार अध्यक्ष नगर पालिका परिषद् भवाली द्वारा की गयी। इस दौरान अधिसाशी अधिकारी सुधीर कुमार द्वारा वेंडर्स से भारत सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लिए जाने का आह्वान किया। मुख्य ट्रेनर चन्दन सिंह भण्डारी द्वारा स्थानीय स्ट्रीट वेंडर कों योजना की विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की । केम्प में पीएम स्वनिधि पुनर्गठित योजना तथा स्वनिधि से समृद्धि योजना की पूर्ण जानकारी दी गई। योजना के अंतर्गत क्रेडिट कार्ड के विषय में भी विस्तार पूर्वक जानकारी के साथ -साथ
डिजिटल लेन-देन की भी जानकारी दी गयी।
​इस अवसर पर प्रथम चरण आवेदन द्वितीय चरण आवेदन व तृतीय चरण आवेदन किये गये, स्वनिधि से समृद्धि योजना के अंतर्गत प्रोफ़ाइलिंग भी की गई । कार्यक्रम में सीमा पाण्डेय (सी0एम0एम0 )सहित नगर पालिका भवाली से गौरव नेगी वेंडर्स से अरविन्द, भारत, पूनम, ममता, दिनेश सहित अन्य वेंडर्स मौजूद रहे।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *