September 24, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

सीबीडीटी दिल्ली और एसजीपीसी अमृतसर पहुंचे सेमी लीग में

0
1004280046
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल । सरोवर नगरी के डीएसए ग्राउंड में  में खेली जा रही १००00वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सोमवार से प्रतियोगिता के प्री-कवार्टर मुकाबले शुरु हो गए।
प्रतियोगिता का पहला प्री क्वार्टर मुकाबला सीबीडीटी दिल्ली और यू एसनगर रुद्रपुर के मध्य खेला गया जिसमें ३-० से दिल्ली ने जीत दर्ज की। माध्यन्तर तक दिल्ली १-० से आगे थी १०वें मिनट में दिल्ली की ओर से माचा ने गोल किया जबकि मध्यांतर बाद ३५वें मिनट में प्रणाम ने तथा ६०वें मिनट मे नाचाप्पा ने गोल कर अपनी टीम को ३-० से विजय दिलाई सेमी लीग में प्रवेश किया।
प्रतियोगिता का दूसरा प्री क्वार्टर मैच एसजीपीसी अमृतसर और डायमंड हॉकी कलब पूरनपुर के मध्य खेला गया जिसमें ५-१ से अमृतसर ने जीत दर्ज की। माध्यांतर तक अमृतसर २-० से आगे थी अमृतसर की ओर से १०वें मिनट मे सुखदेव तथा १९ वें मिनट में जगदीप ने गोल किये माध्यतर बाद ३२वें मिनट मे पूरनपुर के हर्षित ने गोल कर स्कोर २-१ कर दिया उसके उपरांत अमृतसर के खिलाडिय़ों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए ३६वें मिनट में करण जबकि ५७वें व ५९वें मिनट में अर्शदीप ने गोल दागे और मुकाबला  ५-१ से जीत कर सेमी लीग मे प्रवेश किया।
प्रतियोगिता की तकनीकी समिति में राजेश साह, रोहित साह, ललित साह, दीपक साह, कैलाश बोरा,संजय गुप्ता व राजीव मल्होत्रा, उद्घोषक मनोज चौहान रहे। प्रतियोगिता के आयोजक सचिव चंद्र लाल साह, डीएसए के महासचिव मनोज जोशी, उपाध्यक्ष प्रो.देवेंद्र सिंह बिष्ट समेत पंकज बर्गली समेत डीएसए परिवार प्रतियोगिता को सफल बनाने में जुटा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *