September 24, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

श्री माँ  नयना देवी मंदिर स्थापना दिवस का हुआ आगाज  मंदिर में निकली भव्य कलश यात्रा

0
1004279978
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल । अति प्रसिद्ध और आस्था के केंद्र श्री मां नयना देवी मंदिर नैनीताल में सोमवार से भव्य देवी भागवत कथा का शुभारंभ हो गया है। कथा के प्रथम दिन मंदिर परिसर से एक अत्यंत भव्य और दिव्य कलश यात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संखया में श्रद्धालु शामिल हुए। माता के भजनों और जयकारों के साथ पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आया।
बता दें धार्मिक आयोजन के दौरान मंदिर में उमडऩे वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर ट्रस्ट द्वारा सुरक्षा और सुगमता के विशेष इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालुओं को दर्शन करने में कोई असुविधा न हो और मंदिर परिसर में भीड़ नियंत्रित रहे इसके लिए आज से मंदिर का निकास द्वार  भी श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है। इससे मंदिर में प्रवेश और निकास की व्यवस्था पूरी तरह सुचारू हो गई है।
 स्वच्छता और सुव्यवस्था बनाए रखने के लिए श्रद्धालुओं के जूते-चप्पल उतारने की व्यवस्था मंदिर परिसर से बाहर कर दी गई है।मंदिर ट्रस्ट ने सभी स्थानीय नागरिकों और बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें और देवी भागवत कथा का श्रवण कर पुण्य के भागी बनें। इस आयोजन को सफल बनाने में ट्रस्ट के अध्यक्ष राजीव लोचन साह, सचिव  प्रदीप कुमार शाह, उपाध्यक्ष  घनश्याम लाल साह, कोषाध्यक्ष किशन सिंह नेगी, प्रधान आचार्य बसंत वल्लभ पाण्डेय समेत चंद्रशेखर अधिकारी, भुवन कांडपाल, गणेश बहुगुणा, नवीन चंद्र तिवारी, सुरेश मेलकानी, बसन्त जोशी, बृजमोहन जोशी, राजीव दुबे, अमिता साह, सुमन साह, मंजू रौतेला, मीनू बुधलाकोटी सहित कर्मचारी आचार्य जुटे रहे। कथावाचक चंद्रशेखर अधिकारी रहे तथा मुखय यजमान  मनोज चौधरी सपत्नीक बैठे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *