September 24, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

पुलिस द्वारा सख्त यातायात व्यवस्था होने के चलते कैंची धाम स्थापना दिवस पर भक्तों की संख्या कम हुई

0
1004276601
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

पुलिस प्रशासन ने 1,19,228 श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करने का दावा किया

नैनीताल श्री कैंची धाम। कैंची धाम के स्थापना दिवस पर पुलिस और प्रशासन बाबा नीम करौली महाराज के दरबार में श्रद्धालुओं की अभूतपूर्व भीड़ करने का दावा कर रहा है और उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पूरे दिन में 1,19,228 श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करने का दावा किया है। जबकि स्थानीय लोग और व्यापार मंडल का कहना है पुलिस द्वारा सख्त यातायात व्यवस्था होने के चलते भक्तों की संख्या कम हुई है। और जो भीड़ आनी चाहिए थी वह भीड़ नहीं पहुंची है। क्योंकि प्रशासन द्वारा 13 से 16 जून तक पूरे कैंची धाम को जीरो जॉन घोषित किया गया है। जिस कारण लोग काम पहुंचे हैं। कई संगठनों ने प्रशासन का आरोप लगाया है कि उनके द्वारा स्थानीय व्यापार मंडल, होटल व्यवसायियों और क्षेत्रीय लोगों के साथ कोई बैठक और तालमेल नहीं किया गया। उन्हें जो भी जानकारी मिली मीडिया के माध्यम से मिली। उनकी इस नीति से व्यापार प्रभावित हुआ लगभग 15 से 20 किलोमीटर तक रोड में लगे फूड वैन स्टॉल सभी रेस्टोरेंटों को बंद कर दिया गया। दो पहिया और चार पहिया वाहनों को कैंची धाम जाने के लिए प्रतिबंधित किया गया था। और शटल के माध्यम से भेजा जा रहा था। शटल सेवाओं और यातायात प्रबंधन का उद्देश्य भीड़ को नियंत्रित कर सुगम दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करना था। हमारे आंकड़ों के हिसाब से लगभग 80 से 85 श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए। लेकिन प्रशासन का आंकड़ा हमारे आंकड़ों से ज्यादा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *