September 24, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

कैंची धाम अभद्रता प्रकरण: दोनों पुलिस कर्मी हिरासत में

0
1004270030
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल । कैंची धाम में शनिवार की रात पुलिस के दो जवानों की ओर से स्थानीय लोगों व होम स्टे के परिजनों के साथ शराब पीकर की गयी अभ्रदता के मामले को जिले के पुलिस कप्तान डा.मंजू नाथ टीसी ने बेहद गंभीरता से लिया है। पुलिस ने मामले की गहनता से जांच करने के बाद दोनों पुलिस कर्मियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ अब विभागीय कार्रवाई शुरु कर दी है। वहीं पुलिस कप्तान ने साफ कहा है कि ड्यूटी के दौरान नशाखोरी, अनुशासनहीनता या किसी भी प्रकार का आपराधिक कृत्य किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा,कहा कि कानून सबके लिए समान है चाहे वह आम नागरिक हो या पुलिसकर्मी।
बता दें कैंची धाम स्थापना दिवस ड्यूटी में तैनात दो पुलिस कर्मियों पर गंभीर अनुशासनहीनता एवं अभद्र व्यवहार के आरोप लगे हैं, दोनों पुलिसकर्मी रात्रि ड्यूटी के दौरान एक होमस्टे में रुके हुए थे। आरोप है कि दोनों ने अत्यधिक शराब का सेवन किया तथा नशे की हालत में होमस्टे संचालक के परिवार की युवती के साथ छेड़छाड़ की, युवती के परिजनों एवं स्थानीय लोगों के साथ भी अभद्रता और मारपीट जैसी घटना की जानकारी सामने आई। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लिया और वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर भेजा गया।
मामले में सीओ व एसपी एवं अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल पहुंचकर मामले की जांच की। प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए गए, स्थानीय लोगों की मौजूदगी एवं वीडियोग्राफ ी के बीच दोनों पुलिस कर्मियों का अल्कोहल टेस्ट कराया गया। अल्कोहल टेस्ट एवं मेडिकल परीक्षण में शराब के सेवन की पुष्टि हुई। दोनों पुलिसकर्मियों को तत्काल हिरासत में लिया गया।पीडि़त पक्ष की तहरीर के आधार पर कोतवाली भवाली में नामजद एफ आईआर दर्ज कर दी गई है, आरोपित पुलिसकर्मी वर्तमान में पुलिस हिरासत में हैं और उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई भी प्रारंभ कर दी गई है। निलंबन के अतिरिक्त कठोरतम विभागीय कार्रवाई जिसमें सेवा से बर्खास्तगी तक शामिल है की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। संबंधित पुलिसकर्मियों के मूल जनपद के एसएसपी को भी रिपोर्ट भेजी गई है। पुलिस कप्तान के मुताबिक धार्मिक ड्यूटी के दौरान शराब सेवन और आपराधिक कृत्य को पुलिस विभाग कतई बर्दाश्त नहीं करेगा,कहा कि कानून सभी के लिए समान है और दोषी पाए जाने पर पुलिसकर्मियों के विरुद्ध भी सखत कार्रवाई होगी।
इनसेट
पुलिस कप्तान का संदेश
नैनीताल। पुलिस कप्तान डा.मंजूनाथ टीसी ने सभी पुलिस कर्मियों को संदेश दिया है कि ड्यूटी के दौरान अनुशासनहीनता, नशाखोरी अथवा किसी भी प्रकार के आपराधिक आचरण पर तत्काल एफ आईआर एवं कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *