September 24, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

एसआईआर व विकास कार्यो के लेकर हुआ गहन मंथन-न्याय पंचायत खुर्पाताल के बजून   में हुई बैठक

0
1004258152
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल । नैनीताल के समीप वर्ती  न्याय पंचायत खुर्पाताल के बजून क्षेत्र  के समर्पण ध्यान केंद्र में एसआईआर और न्याय पंचायत खुर्पाताल के विकास कार्यों को लेकर बैठक का आयोजन हुआ।  बैठक में मुखय अतिथि नैनीताल विधानसभा विधायक सरिता आर्या रही।
बैठक में  एसआईआर को लेकर जनता को जागरूक करने के लिए जनता तक एसआईआर से संबंधित समस्त जानकारी पहुंचाने पर सार्थक चर्चा हुई। इसके अलावा न्याय पंचायत खुर्पाताल के विकास के मुद्दों पर बैठक में न्याय पंचायत खुर्पाताल के जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों द्वारा क्षेत्र के विकास कार्यों संबंधित विषयों को विधायक के सममुख उठाया गया। बैठक में क्षेत्रवासियों ने क्षेत्र में पेयजल संबंधित समस्या को विधायक के सामने रखा जिस पर विधायक ने तुरन्त संबंधित विभाग से वार्ता कर तुरन्त क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने को कहा।
इसके अलावा कूड़ा निस्तारण की समस्या को लेकर विधायक को क्षेत्र की समस्या से अवगत कराया गया। क्षेत्रवासियों द्वारा विधायक और बैठक में उपस्थित सांसद प्रतिनिधि  गोपाल सिंह रावत के सामने क्षेत्र में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की मांग भी रखी गई जिससे कि क्षेत्रवासियों को बेहतर प्राथमिक उपचार मिल सके। बैठक में ओबीसी मोर्चा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष  विजय गोस्वामी तथा मंडल महामंत्री  गौरव गोस्वामी द्वारा  ग्राम सभा खुर्पाताल के खाड़ी क्षेत्र (गोस्वामी बस्ती) स्थित सीसी मार्ग के निर्माण को  लेकर क्षेत्र की समस्या से विधायक को अवगत कराया गया। जिस पर विधायक  सरिता आर्या द्वारा निर्माण कार्य के लिए २ लाख रुपये की विधायक निधि की घोषणा की गई  और आश्वासन दिया गया कि जल्द ही सीण् सीण् मार्ग का निर्माण कार्य कराया जायेगा। बैठक में उपस्थित वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता  हेम चंद्र आर्य ने क्षेत्रवासियों को भाजपा सरकार द्वारा किये गये विकास कार्यों से अवगत कराने के अलावा क्षेत्र में सडक़ों के निर्माण संबंधित समस्याओं पर मुखयमंत्री से बातचीत कर जल्द से जल्द निर्माण कार्य करने की बात कही गई। हेम आर्य ने जनगणना और एसआईआर पर जनता से सहयोग की अपील की।  सांसद प्रतिनिधि श्री गोपाल रावत ने जनता को जनगणना से संबंधित जानकारी दी तथा जनसमस्याओं का जल्द से जल्द समाधान कर क्षेत्र के विकास के प्रति अपने समर्थन का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *