October 29, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

जानलेवा स्टंट करना पड़ा भारी,

0
1004032163
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

बोनट पर दोस्तों को बैठाकर दौड़ाई थार तो पुलिस ने किया चालान

एसएसपी नैनीताल डॉ मंजुनाथ टीसी की सख्ती: स्टंटबाजी और अराजकता पर जीरो टॉलरेंस

कैंची धाम नैनीताल। राहगीर द्वारा बताया कि वाहन संख्या DL4BC7795 (थार) के चालक द्वारा श्री कैची धाम मार्ग पर अपने वाहन की बोनट व खिड़की में 02 लोगों को बैठाकर खतरनाक स्टंट करते अपनी तथा दूसरों की जान जोखिम में डाला जा रहा है।

 वायरल वीडियो का *तत्काल संज्ञान लेते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0* द्वारा संबंधित को थार चालक का पता कर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए गए।   उक्त निर्देशों के क्रम में *यातायात निरीक्षक श्री महेश चंद्र द्वारा* उक्त वाहन चालक का पता लगा कर *राहुल निवासी दिल्ली* के विरुद्ध एम वी एक्ट के अंतर्गत चालानी कार्यवाही की गई है। चालक द्वारा भविष्य में इस तरह का कृत्य न करने हेतु माफी भी मांगी गई।*एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0* ने सख्त शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि

स्टंटबाजी, अराजकता, गुंडागर्दी और कानून तोड़ने वालों को कतई बर्दाश्त नही किया जाएगा। नैनीताल पुलिस आम जनता से अपील करती है कि कानून का पालन करें, सुरक्षित वाहन चलाएं तथा किसी भी प्रकार की स्टंटबाजी या हुड़दंग से दूर रहें। कानून व्यवस्था भंग करने वालों पर पुलिस की नजर लगातार बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *