वार्ड नंबर 2 शेर का डांडा के सभासद अंकित चंद्रा ने
वर्तमान में जल स्रोतों की मरम्मत एवं जीर्णोद्धार कराने की मांग की है

नैनीताल। सरोवर नगरी में नगर पालिका परिषद वार्ड नंबर 2 शेर का डांडा के सभासद अंकित चंद्रा ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को पत्र देकर वार्ड नंबर दो में स्थित जल स्रोतों की वर्तमान में मरम्मत एवं जीर्णोद्धार कराऐ जाने की मांग की है। बता दे उन्होंने पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि वार्ड में जल स्रोतों की स्थिति खराब होने के कारण क्षेत्रवासियों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इसमें राजपुरा कम्पाउण्ड मल्लीताल, नैनीताल स्थित जलस्रोत और स्टोनले कम्पाउण्ड तल्लीताल, नैनीताल के जलस्रोतों में शीघ्र जीर्णोद्धार और मरम्मत करवाने की मांग की है। सभासद अंकित चंद्रा ने अधिशासी अभियंता, जल संस्थान, नैनीताल को भी पत्र प्रेषित किया है। और उनसे भी कार्रवाई की मांग की है।





















