May 22, 2026
ww yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

21वां गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट क्या हुआ आगाज

0
1004026332
012 013
111 222 333

राज्यपाल गुरमीत ने टी-ऑफ कर किया शुभारम्भ

179 गोल्फर ले रहे हिस्सा

स्व. मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी की स्मृति को समर्पित हुआ गवर्नर्स कप

गवर्नर्स कप केवल खेल नहीं, उत्तराखण्ड की खेल क्षमताओं और पर्यटन का भी मंच – राज्यपाल

नैनीताल। सरोवर नगरी में शुक्रवार को लोक भवन गोल्फ कोर्स, नैनीताल में 21वां “गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट” का आगाज हो गया। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने टी-ऑफ कर प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। तीन दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में इस वर्ष विभिन्न श्रेणियों के 179 गोल्फर प्रतिभाग कर रहे हैं। इस वर्ष का टूर्नामेंट प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी की स्मृति को समर्पित किया गया है।

21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट में विभिन्न श्रेणियों में कुल 179 गोल्फर प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता में 110 सामान्य श्रेणी के खिलाड़ी, 27 जूनियर खिलाड़ी (जिनमें 6 बालिकाएं शामिल हैं), 9 महिला खिलाड़ी, 29 वेटरन तथा 4 सुपर वेटरन श्रेणी में प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। टूर्नामेंट में सबसे उम्रदराज 81 वर्ष के कर्नल एच.सी गुप्ता और सबसे छोटी प्रतिभागी 7 वर्ष की इलाक्षी राठौड़ प्रतिभाग कर रही है।

शुभारंभ के अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट केवल एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि उत्तराखण्ड की पर्यटन संभावनाओं और खेल क्षमताओं को प्रदर्शित करने का एक प्रभावशाली माध्यम है। उन्होंने इस वर्ष का टूर्नामेंट स्वर्गीय भुवन चंद्र खंडूड़ी जी की स्मृति को समर्पित करते हुए कहा कि राष्ट्र और प्रदेश के विकास के प्रति उनका समर्पण सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

राज्यपाल ने कहा कि इस आयोजन की विशेषता यह भी है कि इसमें 81 वर्ष के वेटरन से लेकर 7 वर्ष की बालिका तक हिस्सा ले रही है, जो खेलों में सभी आयु वर्गों की सहभागिता और पारिवारिक जुड़ाव का सुंदर उदाहरण है। उन्होंने लोक भवन गोल्फ कोर्स, नैनीताल की प्राकृतिक सुंदरता और ऐतिहासिक महत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि यह गोल्फ कोर्स प्रकृति, वन्यजीवन संरक्षण और पर्यटन का अद्भुत संगम हैं।

राज्यपाल ने प्रसन्नता व्यक्त की कि इस बार टूर्नामेंट और उससे जुड़े प्रशिक्षण कार्यक्रमों में युवाओं, बेटियों और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। उन्होंने कहा कि पूर्व में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम से 135 बच्चों ने लाभ लिया, जिनमें बड़ी संख्या में बेटियां शामिल थीं। उन्होंने कहा कि यह उत्तराखण्ड की युवा पीढ़ी और ‘अमृत पीढ़ी’ के आत्मविश्वास और आगे बढ़ने की आकांक्षा का सकारात्मक उदाहरण है।

राज्यपाल ने कहा कि गोल्फ केवल शारीरिक कौशल का खेल नहीं, बल्कि यह धैर्य, अनुशासन, लक्ष्य के प्रति एकाग्रता और विपरीत परिस्थितियों में मानसिक संतुलन बनाए रखने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि यह खेल व्यक्तित्व निर्माण के साथ आत्मिक शांति और ध्यान की भावना को भी सुदृढ़ करता है।

राज्यपाल ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘फिट इंडिया’ और ‘खेलो इंडिया’ विजन के अनुरूप खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का माध्यम बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि “जो खेलेगा, वही खिलेगा” की भावना आज युवाओं को नई ऊर्जा और दिशा दे रही है।

इस अवसर पर सचिव श्री राज्यपाल एवं उपाध्यक्ष गोल्फ कोर्स नैनीताल रविनाथ रामन, विधि परामर्शी कौशल किशोर शुक्ल, आयुक्त कुमाऊँ मंडल दीपक रावत, अपर सचिव रीना जोशी, जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी, परिसहाय श्री राज्यपाल अमित श्रीवास्तव, मेजर सुमित कुमार, वित्त नियंत्रक डॉ. तृप्ति श्रीवास्तव, गोल्फ कैप्टन कर्नल(रि.) विवेक भट्ट सहित स्थानीय प्रशासन के अधिकारी, इस टूर्नामेंट के प्रायोजक, सहप्रायोजक संस्थानों के प्रतिनिधि और गोल्फर्स उपस्थित रहे।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *