नाबालिगों को टैक्सी स्कूटीयों के पुलिस ने पकड़ा दोनों स्कूटीया सीज
टैक्सी मालिकों पर प्राथमिकी दर्ज
नैनीताल । ऑपरेशन लगाम के तहत तल्लीताल पुलिस ने नाबालिग चालकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने तल्लीताल में चेकिंग अभियान के दौरान दो स्कूटियां सीज करते हुए वाहन स्वामियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस एसओ तल्लीताल मनोज सिंह नयाल के नेतृत्व में बीरवार को धर्मशाला मार्ग क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान पुलिस ने स्कूटी संखया यूके ०४ टीबी-४१७५ व स्कूटी संखया यूके ०४ टीबी-४२७० को रोका। वाहन चालक ड्राइविंग लाइसेंस और कागजात नहीं दिखा सके। आधार कार्ड जांच में दोनों स्कूटी के चालक नाबालिग पाए गए। पूछताछ में दोनों नाबालिगों ने बताया कि स्कूटी उन्होंने ५०० रुपये में किराये पर चलाने के लिए ली थी। जांच में एक स्कूटी वाहन मोण् समी कुरैशी निवासी हरिनगर वार्ड बूचडख़ाना तल्लीताल के नाम पंजीकृत मिला। वहीं दूसरा वाहन महबूब हुसैन सिद्दीकी निवासी हरिनगर वार्ड बूचडख़ाना तल्लीताल के नाम पंजीकृत मिला। पुलिस ने दोनों को वाहन सीज करते हुए संबंधित वाहन स्वामियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसओ मनोज नयाल ने कहा कि नाबालिगों को वाहन देने वालों के खिलाफ आगे भी सखत कार्रवाई जारी रहेगी, साथ ही अभिभावकों से बच्चों को वाहन न देने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।





















