रसोई गैस के दाम मे हुई वृद्धि के विरोध में
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा कि केंद्र सरकार का पुतला फूंका

नैनीताल। सरोवर नगरी के पंत पार्क स्थित प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी उत्तराखंड आदरणीय गणेश गोदियाल के आह्वान पर नगर अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी नैनीताल सचिन नेगी के नेतृत्व मे केंद्र की बीजेपी सरकार के कुछ राज्यों मे विधानसभा चुनाव समाप्त होते ही रसोई गैस के दामों मे भारी वृद्धि कर आम जनता को महंगाई के बोझ तले लादने के विरोध में प्रदर्शन के साथ केंद्र सरकार का पुतला दहन किया गया। और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य गोपाल बिष्ट, मनोज ममघाई, पीके शर्मा, पूर्व युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव संजय कुमार, नगर पालिका सभासद अंकित चंद्रा, विधानसभा अध्यक्ष शिवम बजाज, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सिद्धार्थ टंडन, रविंद्र राठौर, अमित पांडे, भुवन बिष्ट, मोहित बिष्ट, नितिन जाटव, नमन, चीमा, अमन, विशाल, इमरान, पम्मा, कैलाश आदि कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।
नगर अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी नैनीताल सचिन नेगी ने बीजेपी सरकार के रसोई गैस के दामों मे भारी वृद्धि कर आम जनता पर महंगाई की मार का बोझ लादने का पूर्ण विरोध किया।





















