आर्ट ऑफ लिविंग हैप्पीनेस वुमेन्स कलेटिव नैनीताल:
175 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर बांटी नि:शुल्क दवाईयां










नैनीताल। आर्ट ऑफ लिविंग हैप्पीनेस वुमेन्स कलेटिव नैनीताल ने रविवार को गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर जी के 70 वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में नैनीताल जिले के भीमताल विकास खंड की ग्राम गेठिया, खुपी,कुरियागांव, भूमियाधार तथा आलूखेत आदि के लोगों नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर में साईं अस्पताल एवम वेदांता अस्पताल हल्द्वानी के डॉ मोहन सती (हड्डी रोग विशेषज्ञ),डॉ.उत्तम शेट्टीगर (फि जिशियन),डॉ मुकेश चंद्र जोशी (फेफ ड़ों का रोग विशेषज्ञ),डॉ अलका सती (स्त्री रोग विशेषज्ञ),डॉ अनिरुद्ध (बाल रोग विशेषज्ञ),डॉ प्रमोद जोशी (हृदय रोग विशेषज्ञ)एवम समन्वयक ज्योति सिंह की टीम ने १७५ ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और दवाईंयों का वितरण किया गया ।चिकित्सकों द्वारा ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी तथा व्यक्तिगत स्वच्छता की भी जानकारी दी गई ।शिविर में बलड शुगर,ईसीजी,पीएफटी समेत कई परीक्षण किये गए। शिविर के सफल आयोजन में रेशमा टंडन,कविता गंगोला,सुनीता वर्मा,प्रेमलता गोसाईं, मंजू नेगी, जीवंती गोस्वामी, संगीता साह,सिममी अरोड़ा, कविता जोशी,बीना शर्मा, ज्योति मेहरा, वंदना मेहरा, रीना सामंत, शिखा साह, कामना कंबोज, किरण टंडन, विमला कफलटिया,संध्या तिवारी,ममता गंगोला, नेहा डालाकोटी, सोनी अरोड़ा, पूजा शाही, उमा कांडपाल, मधु बिष्ट, मंजू बिष्ट, कविता सनवाल, वैशाली बिष्ट,श्वेता अरोड़ा,रमा तिवारी,पूजा मल्होत्रा,निहारिका गोसाईं तथा सोमा साह का सहयोग रहा ।अंत में हैप्पीनेस वुमेंस कलेटिव द्वारा मनोज गंगोला,ग्राम प्रधान श्रीमती रिंकू,अमन, जाहनवी,प्रत्यूष,विनायक तथा वैभव को उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया।





















