September 24, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

विद्यार्थियों ने अपने हुनर को स्टार्टअप आइडिया में बदला

0
1003902218
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल । नैनीताल जिले के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों ने जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान भीमताल में आयोजित कौशलम जनपद स्तरीय प्रदर्शनी (डिस्ट्रिट एकसपो) में अपने एक से बढक़र एक बिजनेस मॉडल को प्रदर्शित कर अपनी क्षमताओं से सबको आश्चर्य चकित कर दिया । इस प्रदर्शनी के लिए समस्त विकासखंडों से ३४ विद्यालयों का चयन निर्धारित मानकों के आधार पर प्रतिभाग हेतु किया गया।
इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए डायट प्राचार्य सुरेश चंद्र आर्य ने विभिन्न विद्यालयों से आए विद्यार्थियो उनके मार्गदर्शक अध्यापकों एवं निर्णायकों का स्वागत कर कार्यक्रम का अवलोकन कर विद्यार्थियो का उत्साहवर्धन किया । विद्यार्थियों ने अपने प्रोडेकट/प्रोटोटाइप सामग्री में ऐपन आर्ट,हिमालयन औषधि से निर्मित साबुन, शैंपू तथा इत्र, रूम फ्रेशनर एगो उत्पाद, पूजन, धूप, चित्रकला तथा आकर्षक कालीन, थालपोश, तोरण तथा जूट से बनाए गए गुलदस्ते ,मोमबत्यिां, चायपत्ती, धूप बत्ती, वानस्पतिक औषधि तथा रिंगाल से बनी सूप एवं टोकरी ,मडुवा बिस्किट तथा जैविक अचार एवं पहाड़ी पीसी नून,चना बर्फी व कोकून से सजावटी शो पीस आदि बहुत सी दैनिक जीवन में उपयोगी सामग्रियां विभिन्न स्टाल में प्रदर्शित की।
निर्णायक मंडल के अवलोकन एवं निरीक्षण पश्चात प्रथम पुरस्कार राजकीय इंटर कॉलेज चौरलेख ,द्वितीय पुरस्कार राजकीय इंटर कॉलेज ताड़ीखेत, तृतीय पुरस्कार राजकीय इंटर कॉलेज हलसो कोरड एवं सांत्वना पुरस्कार राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बनभूलपुरा को प्रदान किया गया।इसके साथ ही वर्ष २०२५-२६ के उद्यमशील शिक्षक पुरुस्कार हेतु चयनित ८ शिक्षकों (दीपा रैकवाल, दुर्गा प्रसाद, रेखा गढिय़ा, धीरेंद्र जोशी, नीरज जोशी, ज्योति द्विवेदी, चंदन राम आर्य व दीप्ति बोरा) का सममान किया गया। कार्यक्रम समन्वयक डॉ ज्योतिर्मय मिश्र तथा मनोज कुमार चौधरी ने बताया कि आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य व एनईपी २०२० को ध्यान रखकर यह कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है जिसमें पर्वतीय ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों ने उद्यमी बनकर सफलता की राह पकड़ी है। अब नौकरी मांगने की अपेक्षा नौकरी देने वाले बनने लगे हैं। बताया कि प्रथम तीन स्थान प्राप्त विद्यालय राज्य स्तर के प्रदर्शनी में जनपद नैनीताल का प्रतिनिधि करेंगे।निर्णायक मंडल में असिस्टेंट प्रोफेसर वैभव पंत तथा उद्यम लर्निंग फ ाउंडेशन से नीरज पांडे आदि शामिल थे ।कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रवक्ता ललित प्रसाद तिवारी, डॉ शैलेंद्र सिंह धपोला,रेखा तिवारी,कविता माहरा,डा. विनीत बैरागी, अमरजीत चौधरी व डीएलएड प्रक्षिशु उपस्थिति रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *