May 10, 2026
ww yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

ज्योलीकोट के नैनी फिलिंग स्टेशन का  राशनिंग ऑफिसर सुरेन्द्र सिंह बिष्ट ने किया औचक निरीक्षण, ईंधन आपूर्ति मिली सामान्य

0
1003901625
012 013
111 222 333

नैनीताल. पर्यटन सीजन को देखते हुए शुक्रवार को एरिया राशनिंग ऑफिसर सुरेन्द्र सिंह बिष्ट ने ज्योलीकोट स्थित नैनी फिलिंग स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पंप प्रबंधक डी.सी. पंत मौजूद रहे। निरीक्षण में पाया गया कि पंप पर प्रबंधक सहित चार सेल्समैन और साफ-सफाई के लिए एक कर्मचारी तैनात है। पंप में ईंधन संग्रहण के लिए तीन टैंक बने हुए हैं, जिनकी कुल क्षमता डीजल और पेट्रोल मिलाकर 50 केएल है। निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों द्वारा वाहनों को नियमित रूप से ईंधन उपलब्ध कराया जा रहा था। शिकायत पुस्तिका का अवलोकन करने पर कोई शिकायत दर्ज नहीं मिली।

निरीक्षण के समय पंप में पेट्रोल 2370 लीटर, पेट्रोल स्पीड 7167 लीटर और डीजल 5765 लीटर उपलब्ध पाया गया। वहीं अभिलेखों के अनुसार निरीक्षण तक पेट्रोल 2413 लीटर, पेट्रोल स्पीड 117 लीटर और डीजल 1505 लीटर वितरित किया जा चुका था। साथ ही पंप पर डीजल ₹87.78 प्रति लीटर, पेट्रोल ₹93.02 प्रति लीटर और पेट्रोल स्पीड ₹101.38 प्रति लीटर की दर से बेचा जा रहा था।

 उपभोक्ताओं के लिए निःशुल्क पेयजल और वाहनों में हवा भरने की सुविधा भी उपलब्ध पाई गई। निरीक्षण के दौरान शौचालय की सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। एआरओ बिष्ट ने पंप प्रबंधन को निर्देशित किया कि पर्यटन सीजन में बढ़ने वाली वाहनों की आवाजाही को देखते हुए पर्याप्त ईंधन भंडारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी भी उपभोक्ता या पर्यटक को असुविधा का सामना न करना पड़े।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *