आगामी 100 वी ट्रेडस कप हॉकी टूर्नामेंट को लेकर
डीएसए महासचिव सहित अन्य पदाधिकारी ने की प्रेस वार्ता
लिंक मैं क्लिक कर वीडियो में सुने और खबर में जाने


नैनीताल सरोवर नगरी में पिछले लगभग 100 वर्षों से आयोजित एनटीजी और डीएसए के तत्वाधान में आयोजित होने वाली ट्रेडस कप हॉकी टूर्नामेंट को लेकर डीएसए के महासचिव मनोज जोशी सहित अन्य पदाधिकारी ने प्रेस वार्ता में पत्रकारों से रूप होते हुए बताया कि 4 जून से 24 जून तक आयोजित होने वाली ट्रेड्स कप हॉकी टूर्नामेंट की तैयारी को लेकर 4 जून को प्रातः तल्ली ताल गांधी चौक से स्कूली छात्र-छात्राओं और हॉकी प्रेमियों और पूर्व डीएसए अध्यक्ष और शहर के लोगों के साथ डीएसए मैदान तक रैली निकाल कर टूर्नामेंट का आगाज किया जाएगा। हॉकी सचिव चंद्र लाल शाह ने बताया इस वर्ष ट्रेड्स कप टूर्नामेंट 100 वे वर्ष में प्रवेश कर रहा है। और इसे भव्य बनाने को लेकर सभी तैयारियां कर ली है और डीएसए में जो कार्य किया जा रहा है उसे भी 25 मई तक पूर्ण कर लिया जाएगा। इस बार विजेता और उपविजेता टीम की नगद राशि को भी डबल कर दिया गया है विजेता टीम को डेढ़ लाख उपविजेता टीम को 1 लाख रुपया नगद प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी दी जाएगी। इसके अलावा बेस्ट खिलाड़ियों की राशि भी बढ़कर 5100 कर दी गई है। इस मौके पर महासचिव मनोज जोशी, प्रो डी एस बिष्ट,चन्द लाल साह,खीमराज देऊपा,डा मनोज बिष्ट, किशन नेगी, त्रीभुवन फर्त्याल, शैलेन्द्र बर्गली,पवन खनायत, धर्मेद्र शर्मा, सन्तोष कुमार, हरीश जोशी, रवि जोशी, एम सी उपाध्याय, सहित अन्य सदस्य मौजूद थे। और पदाधिकारी ने क्या कहा वीडियो में सुने





















