May 10, 2026
ww yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

प्रतिष्ठित ऑल सेंट्स कॉलेज के प्री-प्राइमरी विंग में मातृ दिवस धूमधाम से मनाया गया

0
1003898369
012 013
111 222 333

नैनीताल। सरोवर नगरी के प्रतिष्ठित ऑल सेंट्स कॉलेज विंटेज विद्यालय के नवनिर्मित प्री-प्राइमरी विंग में शनिवार को मातृ दिवस बड़े हर्षोल्लास एवं भावनात्मक वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में नर्सरी से यूकेजी तक के नन्हे-मुन्ने बच्चों की माताओं को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। विद्यालय परिसर बच्चों की मधुर प्रस्तुतियों, मुस्कान और उत्साह से सराबोर दिखाई दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ बच्चों द्वारा अपनी माताओं के प्रति प्रेम, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने वाली हिंदी एवं अंग्रेज़ी कविताओं से हुआ। नन्हे बच्चों ने मधुर गीत प्रस्तुत कर सभी माताओं का मन मोह लिया। बच्चों द्वारा हाथों से बनाए गए सुंदर शुभकामना कार्ड माताओं को भेंट किए गए, जिन्हें पाकर माताएँ भावुक हो उठीं। इस अवसर पर माताओं के लिए कई मनोरंजक प्रतियोगिताएँ एवं खेलों का आयोजन भी किया गया। म्यूज़िकल चेयर, बैलेंसिंग गेम्स तथा अन्य रोचक गतिविधियों में माताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जबकि बच्चे तालियाँ बजाकर और उत्साहवर्धन कर उनका हौसला बढ़ाते रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर आनंद, उल्लास और पारिवारिक स्नेह से गूंजता रहा।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अंजिना रिचर्ड्स ने सभी माताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि माँ बच्चों के जीवन की प्रथम गुरु होती है और उनके प्रेम, त्याग एवं संस्कारों का कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने सभी की सहभागिता को कार्यक्रम की सफलता का मुख्य आधार बताया।
कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्या द्वारा माताओं को पौधे भेंट किए गए तथा पर्यावरण संरक्षण एवं “मदर अर्थ” को सुरक्षित रखने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के अंत में सभी अभिभावकों, शिक्षिकाओं एवं बच्चों ने मिलकर राष्ट्रीय गान गाया और इस विशेष दिन को यादगार बनाया।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *