भाजपा नेता डॉ भुवन चंद्र आर्य ने
ब्लाक रामगढ़ ग्राम सभा कफूडा मौना का किया दौरा

नैनीताल। भाजपा के वरिष्ठ नेता और भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ भुवन चंद्र आर्य ने 58-नैनीताल विधानसभा के ब्लाक रामगढ़ ग्राम सभा कफूडा मौना का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गांव के लोगों से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं को जाना और सभी ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जल्दी ही प्रशासन से वार्ता कर समाधान किया जाएगा। इस दौरान गांव में पहुंचने पर ग्राम वासियों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत और अभिनंदन किया। और आगामी विधानसभा चुनाव में अगर वह भाजपा के प्रत्याशी होते हैं तो उन्हें पूर्ण सहयोग का वादा किया। इस मौके पर गोपाल राम पूर्व प्रधान, भुवन राम टम्टा, चंदन राम, गोविन्द प्रसाद, महेश चंद्र, सतीश चन्द्र, योगेश कुमार, गोविन्द सिंह, प्रेम प्रकाश, गोकुल चन्द्र, देव राम, सहित अन्य ग्रामीण लोगों से मुलाकात की है।





















