September 24, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

अनूठे पौधारोपण कार्यक्रम में गीता सौरभ और रोशनी ने परिणय सूत्र में बधने के बाद किया पौधा रोपण

0
1003889009
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल। उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 662वे दिन भी जारी रहा।
पौधारोपण अभियान के 662वे दिन पौधारोपण अभियान को विवाह समारोह से जोड़ते हुए डीडीहाट के किरौली निवासी प्रकाश सिंह कन्याल व बसन्ती कन्याल की पुत्री गीता ने पौधारोपण किया। प्रकाश कन्याल ने कहा कि पौधारोपण प्रकृति संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर सुनील शाह ,दान सिंह कन्याल प्रवीण कन्याल उपस्थित रहे।
दिनेश गुरु रानी ने कहा कि मडमांनले के भोतड़ी निवासी गुलाब सिंह धामी के पुत्र सौरभ व सोबन सिंह की पुत्री रोशनी ने बारमौ मैप में परिणय सूत्र में बधने के बाद पौधा रोपण किया। सौरभ व रोशनी ने कहा कि वह अपनी हर सालगिरह पर पौधारोपण करेंगे। कार्यक्रम में उत्तराखंड क्रांति दल के राजेश मेहता व हेमेंद्र बिष्ट उपस्थित रहे। दिनेश गुरु रानी ने कहा कि उनका पौधारोपण अभियान जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *