September 24, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

महिलाओं की सुरक्षा में विफल भाजपा सरकार किस मुंह से महिलाओं को बराबरी का दर्जा देने की बात करती है खष्टी बिष्ट

0
1003882996
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल । जिला महिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट ने कहा कि नारी शक्ति का वंदन करने वाली सरकार महिलाओं के प्रति कितनी  संवेदनशील है ये तो अब प्रदेश में जबरदस्त उपहास का विषय बनता जा रहा है। महिलाओं की सुरक्षा में विफ ल भाजपा सरकार किस मुंह से महिलाओं को बराबरी का दर्जा देने की बात करती है और मुख्य धारा में लाने की बात करती हैं।
बिष्ट ने कहा कि कुमाऊं मंडल के चंपावत में भाजपा नेता और उनके साथियों ने एक गरीब  नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म कर पूरे प्रदेश को एक बार फि र शर्मसार किया है। चंपावत में चौथी घटना है जो नाबालिक बच्चियों के साथ इस तरह की घिनौनी हरकत हुई है।
बिष्ट ने कहा कि इस सरकार के और भी मंत्री पहले से ही महिलाओं के प्रति असंवेदनशील रहे हैं फिर भी वे संसद,विधानसभाओं में आम जानता को छलने के लिए महिला आरक्षण जैसे संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति कर रहे  हैं और जनता को धोखा दे रहे हैं।
कहा कि हथियारों के बल पर की गई दरिंदगी कैसी मानवता है? चंपावत के किशोरी दुष्कर्म की इस घटना ने पूरे प्रदेश को दहला दिया है। श्रीमती बिष्ट ने कहा कि इस तरह की घटनाओं की घोर निंदा करती हैं तथा प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपियों को पकडक़र कठोर दंड दिए जाने का आह्वान करती हैं। कहा कि जल्द ही कांग्रेस पार्टी इस घटना के विरोध में उच्च नेतृत्व के निर्देशों पर प्रदेश भर में व्यापक विरोध प्रदर्शन करेगी। उन्होंने भाजपा महिला विधायकों को अवसरवादी बताया और महिलाओं के विरुद्ध होने वाले किसी भी अन्यायपूर्ण कृत्य पर चुप्पी साध लेने पर नाराजग़ी व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *