September 24, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

20 सदस्यीय प्रथम आदि कैलाश यात्री दल‌ को

0
1003875879
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति आर्य द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

पिथौरागढ़ नैनीताल। पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ में उत्तराखंड टूर एंड ट्रेवल्स द्वारा प्रायोजित वर्ष 2026 के विभिन्न राज्यों से आए 20 सदस्यीय प्रथम आदि कैलाश यात्री दल‌ को को जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति आर्य द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर कुमाऊं मंडल विकास निगम के पूर्व प्रबंधक दिनेश गुरु रानी द्वारा चलाए जा रहे पौधारोपण अभियान के661 वे दिन हिमालय बचाओ अभियान के तहत यात्रियों को शपथ दिलाई गई।पौधारोपण किया गया। यात्रियों को उच्च हिमालयी क्षेत्र में पौधारोपण हेतु पौधे दिए गए। दिनेश गुरु रानी ने उच्च हिमालय क्षेत्र में पॉलीथिन, प्लास्टिक, रेपर ,सहित किसी भी पर्यावरण को प्रदूषित करने वाली सामग्री का उपयोग नहीं करने की भी शपथ दिलाई। दिनेश गुरु रानी द्वारा विगत कई वर्षों से उच्च हिमालय क्षेत्र में हिमालय स्वच्छता अभियान,पौधारोपण यात्रियों के माध्यम से कराया जाता रहा है।कार्यक्रम में उत्तराखंड टूर एंड ट्रेवल्स के निदेशक लोकेश चंद ने यात्रियों का माला डालकर स्वागत किया। जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति आर्य ने भी यात्रियों को उच्च हिमालय क्षेत्र में सावधानी बरतनी की जानकारी दी इस अवसर पर आवास गृह के प्रबंधक उमेश पांडे सहित निगम कर्मी उपस्थित रहे। यात्री दल गुजी के लिए रवाना हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *